Bureau Report | Saurabh Wadhwa : दिल्ली की सियासत में एक बार फिर बड़ा बवाल हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि अशोक बाजार गांधी नगर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता थोक रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वस्त्रिका 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान एक शख्स अचानक नारेबाजी करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे बैरिकेडिंग के बाहर ही हिरासत में ले लिया। यही नहीं, जानकारी मिली है कि एक अन्य शख्स को भी हंगामा करने के शक में पकड़ लिया गया है।
ये वही रेखा गुप्ता हैं, जिन पर कुछ दिन पहले ही जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। और अब जैसे ही वो पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचीं, वहां भी विरोध की आवाजें गूंजने लगीं।
आपको बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला हुआ था। ये घटना सीएम हाउस में तब घटी जब वो साप्ताहिक जनसुनवाई कर रही थीं। तभी करीब 40 साल के एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी राजकोट, गुजरात का रहने वाला राजेश खिमजी निकला, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पांच दिन की पुलिस हिरासत में है।
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इस हमले और अब गांधीनगर में हुई नारेबाजी के पीछे कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं? सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने राजेश के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है। जानकारी मिली है कि उसने आरोपी को पैसे ट्रांसफर किए थे। यही नहीं, पुलिस अब उन दस लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए हमलावर के संपर्क में थे।
दिल्ली पुलिस की टीम फिलहाल राजकोट में है और पांच अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है, जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से निकाला गया है।
Bureau Report : Saurabh Wadhwa, Delhi
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7