महाराष्ट्र से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पालघर के बोईसर इंडस्ट्रियल एरिया में एक दवा कंपनी मेडली फार्मा में गैस लीक का बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सवाल उठता है – दवाइयाँ बनाने वाली ये कंपनी, जिनसे लोगों की जिंदगी बचनी चाहिए… आखिर कैसे उनकी जान की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई?
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच कंपनी की यूनिट में अचानक नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। जहरीली गैस का असर इतना तेज था कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शाम होते-होते चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव शामिल हैं। वहीं रोहन शिंदे और निलेश हाडल ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
सवाल सीधा है – दवा बनाने वाली कंपनी मेडली फार्मा की लापरवाही से आखिर मजदूरों की जान क्यों गई? सुरक्षा इंतज़ाम कहाँ थे? क्या कंपनी की सेफ्टी मशीनें सिर्फ दिखावे के लिए थीं? जब हर कुछ दिनों में देश की किसी न किसी फैक्ट्री से गैस रिसाव की खबर आती है, तो क्या जिम्मेदार अधिकारियों को मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं है?
याद दिला दें, कुछ दिन पहले ही भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से क्लोरीन गैस रिसाव का मामला सामने आया था। वहाँ भी बड़ी लापरवाही उजागर हुई थी। सौभाग्य से वहाँ कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पालघर में हालात अलग रहे। यहाँ मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी और कंपनी प्रबंधन खामोश बैठा है।
ब्यूरो रिपोर्ट आकाश ढाके, पालघर (महाराष्ट्र)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7