Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Rahul Gandhi का सीक्रेट प्लान, BJP में खलबली “पिक्चर अभी बाकी है?”

Rahul Gandhi का सीक्रेट प्लान, BJP में खलबली “पिक्चर अभी बाकी है?”

देश की सियासत में आज सबसे बड़ा सवाल – क्या राहुल गांधी का सीक्रेट प्लान बीजेपी के लिए सिरदर्द बनने वाला है?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खुला एलान कर दिया है – “पिक्चर अभी बाकी है…।


जी हां, राहुल ने इशारा किया है ऐसे गुप्त कदम की तरफ… जिससे बीजेपी के गलियारों में हलचल मच गई है।
राहुल गांधी का आरोप है कि कई सीटों पर वोट चोरी की जा रही है… और यह सब राष्ट्रीय स्तर पर सुनियोजित तरीके से हो रहा है।
पहले सिर्फ शक था… लेकिन अब राहुल का दावा है कि उनके पास पक्के सबूत हैं।
कर्नाटक की महादेवापुरा सीट पर हुई जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच.. 1 लाख 250 वोट चोरी! 40 हजार से ज्यादा फर्जी पते… करीब 12 हजार डुप्लीकेट वोटर… 10 हजार से ज्यादा वोटर एक ही पते पर… 4 हजार से ऊपर बिना फोटो या नकली फोटो वाले वोटर… और 33 हजार से ज्यादा वोटर फर्जी तरीके से जोड़े गए!

राहुल गांधी का कहना है – यह सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं है… यह संविधान और लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा धोखा है।
उनका सीधा संदेश – देश के गुनहगार सुन लें… वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी।

राहुल ने चुनाव आयोग की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं और साफ मांग रखी है – डिजिटल मतदाता सूची पब्लिक की जाए… ताकि जनता खुद उसका ऑडिट कर सके।
इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नंबर भी जारी किया है और लोगों से जुड़ने की अपील की है।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी संसद से सड़क तक बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में हैं… और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।


राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर राहुल का यह प्लान लागू हुआ… तो बीजेपी के लिए 2024 की राह बेहद मुश्किल हो सकती है।

राहुल गांधी का दावा है –
हम रुकेंगे नहीं… संविधान की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।
और यही है वो चेतावनी… जो आज बीजेपी के लिए सबसे बड़ी टेंशन बन गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस

अपने आसपास की खबरों / प्रमोशन / विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading