लेकिन सबसे बड़ा सवाल — इन गंभीर आरोपों पर चुनाव आयोग खामोश क्यों है? FIR क्यों नहीं हो रही? और BJP सिर्फ बयानबाज़ी तक क्यों सीमित है?”
दिल्ली में आज विपक्ष का चुनाव आयोग मार्च पुलिस की कार्रवाई में थम गया।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस का कहना — विपक्ष को मिलने का समय दिया गया था, लेकिन सड़क पर हंगामा करने के चलते कार्रवाई करनी पड़ी।
लेकिन, असली बवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है… बल्कि राहुल गांधी के उस गंभीर आरोप का है, जिसने चुनाव आयोग और बीजेपी—दोनों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
“राहुल गांधी ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की वजह से भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीती है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ये गड़बड़ी पीएम मोदी के इशारे पर हो रही है। अब, अगर ये आरोप झूठे हैं, तो फिर चुनाव आयोग राहुल गांधी पर FIR क्यों नहीं करवा रहा?
इलेक्शन कमीशन पर विपक्ष का हंगामा और गिरफ्तारी, आज दिल्ली में हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
विपक्ष ने इलेक्शन कमीशन और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला था क्योंकि सांसदों की जिद्द थी कि उन्हें इलेक्शन कमीशन के सामने उनकी बात रखने दी जाए। लेकिन ऐसे में EC ने केवल 30 सांसदों को ही अनुमति दी थी जबकि विपक्ष के कई सांसद चुनाव आयोग से सवाल करना चाहते थे।
लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली।

अब ये आरोप किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि भारत की संवैधानिक संस्था पर हैं!”
राहुल गांधी का कहना है कि लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान बचाने की है।
‘वन मैन, वन वोट’ की व्यवस्था खतरे में है।
कई लोगों ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर जांच की और जो राहुल गांधी ने जो दावा किया वो सही निकला।
तो फिर सवाल साफ है अगर आरोप सही हैं तो चुनाव आयोग चुप क्यों है… और अगर गलत हैं तो राहुल गांधी पर कार्रवाई क्यों नहीं?
फिलहाल, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और चुनाव आयोग की चुप्पी दोनों ही बड़े सवाल छोड़ गई हैं।
राहुल गांधी का दावा है ये लड़ाई जारी रहेगी।
लेकिन अब जनता भी पूछ रही है आखिर सच्चाई क्या है?
कौन सच बोल रहा है कौन झूठ… क्योंकि इलेक्शन कमीशन की चुप्पी सवालों के घेरे में है।
अपने आसपास की खबरों/ विज्ञापन/ प्रमोशन के लिए संपर्क करें : +919654663551
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Rahul Gandhi secret plan, panic in BJP, Politics News, Khabar 24