
महाराष्ट्र की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर सीधा वार करते हुए उन्हें अतीत याद दिलाया है। बावनकुले ने कहा “वसूली के सरगना कौन थे, यह जनता जानती है… और कौन ‘चीफ़ मिनिस्टर’ था और कौन ‘थीफ़ मिनिस्टर’, यह भी महाराष्ट्र देख चुका है।”
चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—
“सचिन वाजे किसके साथ थे? उद्योगपतियों के घर के बाहर जिलेटिन रखकर, आपके नेतृत्व में सौ करोड़ की वसूली शुरू हुई थी, यह जनता नहीं भूली। देवेंद्र फडणवीस जैसे ईमानदार नेता पर आरोप लगाने से पहले अपना अतीत देखिए।”
बावनकुले यहीं नहीं रुके… उन्होंने इंडिया गठबंधन में उद्धव ठाकरे की स्थिति पर भी तंज कसा। बोले—
“गठबंधन में आपकी कीमत आख़िरी पंक्ति में खड़े नेता जितनी है। दिल्ली के आंदोलन में आप इसलिए नहीं गए, क्योंकि वहाँ भी आपको आख़िरी कतार में जगह मिलती। आपने यहाँ चार-पाँच लोगों को लेकर आंदोलन कर, अलग से ध्यान खींचने की नाकाम कोशिश की।”
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे पर लोकतंत्र और नैतिकता का गला घोंटने का आरोप भी लगाया। कहा—
मुख्यमंत्री रहते हुए आपने लोकतंत्र का अपमान किया। देवेंद्रजी का काम सिर्फ भ्रष्टाचारमुक्त महाराष्ट्र बनाना नहीं, बल्कि स्थिर, विकास-उन्मुख और पारदर्शी शासन देना है। महाराष्ट्र की जनता को देवेंद्रजी के नेतृत्व पर भरोसा है और लोग आपसे ऊब चुके हैं।
अपने आसपास की खबरों/ प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करें : +919654663551
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Supreme Court big order, strict action against stray dogs