Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव

भुसावल मंडल के अंतर्गत भुसावल से बडनेरा खंड में शेगांव – श्री क्षेत्र नागझरी और पारस स्टेशनों के मध्य स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली को लागू करने हेतु दिनांक 14 अगस्त 2025 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुछ गाड़ियाँ रद्द की जाएँगी तथा कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है !

जिसका विवरण निम्नानुसार है:

दिनांक 14.08.2025 को गाड़ियों का रद्दीकरण
• गाड़ी संख्या 61101 – भुसावल से बडनेरा मेमू
• गाड़ी संख्या 61102 – बडनेरा से भुसावल मेमू
• गाड़ी संख्या 61115 – बडनेरा से अमरावती मेमू
• गाड़ी संख्या 61116 – अमरावती से बडनेरा मेमू

दिनांक 14.08.2025 को गाड़ियों के समय में बदलाव
• गाड़ी संख्या 11121 – भुसावल से वर्धा मेमू गाड़ी भुसावल से 14:25 बजे प्रस्थान करने के बजाय 15:15 बजे प्रस्थान करेगी।
दिनांक 14.08.2025 को गाड़ियों का रेगुलेशन –
• गाड़ी संख्या 11040 – गोंदिया से कोल्हापुर एक्सप्रेस खंड में 2 घंटे रेगुलेट की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 12485 – हजूर साहिब नांदेड से श्रीगंगानगर एक्सप्रेस खंड में 1 घंटा 10 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 20820 – ओखा से पुरी एक्सप्रेस खंड में 2 घंटे रेगुलेट की जाएगी।


उक्त ट्रैफिक ब्लॉक रेल बुनियादी ढाँचे के रखरखाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा के लिए रेलवे को सहयोग प्रदान करें और यात्रा से पहले अपनी गाड़ियों की जानकारी लेकर ही योजना बनाएं।

ब्यूरो रिपोर्ट – आकाश ढाके, भुसावल


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading