Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bhandara में Double Murder, लोगों में दहशत का माहौल

Bhandara में Double Murder, लोगों में दहशत का माहौल

रक्षाबंधन की खुशियों के बीच… भंडारा में गूंज उठी चीखें… और पूरे शहर में मच गया हड़कंप। मुस्लिम लाइब्रेरी चौक के पास, मिस्कीन टैंक गार्डन रोड पर… एक ही रात में दो लोगों का बेरहमी से कत्ल।
“रक्षाबंधन की रात, जब पूरा देश भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार मना रहा था… उसी वक्त भंडारा शहर खून से लाल हो गया।
बताया जा रहा है कि टिंकू उर्फ़ वसीम खान और शशांक गजभिए पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया… और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।”

“ये वारदात मुस्लिम लाइब्रेरी चौक के पास मिस्कीन टैंक गार्डन रोड पर हुई, और इसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर मौके से फरार हो गए… लेकिन इस खून-खराबे ने पूरे शहर को दहला दिया।”

“हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
लोगों में दहशत का माहौल है, और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है—रक्षाबंधन जैसी रात को इतनी बड़ी वारदात आखिर क्यों?”

“पुरानी रंजिश के चलते हुई ये डबल मर्डर की वारदात भंडारा के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। पुलिस के लिए ये एक बड़ी चुनौती है कि वो जल्द से जल्द इस हत्याकांड के दोषियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाले।

खबर 24 एक्सप्रेस लगातार इस मामले पर नज़र बनाए हुए है… जैसे ही कोई बड़ी अपडेट आती है, हम आपको तुरंत पहुंचाएंगे।”

Contact for your city News : +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading