बंगलूरू से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। वोट अधिकार रैली में उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि 2019 का चुनाव फर्जी वोटों के चलते कांग्रेस हारी थी।
खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ‘चोरी की सरकार’ है और चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारों पर चलता है।
“2019 में मैंने कहा था कि कांग्रेस फर्जी वोटों के कारण हारी। अब वो बात सच साबित हो रही है।”
खरगे ने महादेवपुरा विधानसभा सीट का हवाला देते हुए कहा कि यहां 6.6 लाख वोटों का सत्यापन हुआ है और यह एक ‘धोखेबाज चुनाव’ था।

उनका आरोप है कि चुनाव आयोग खुद तय करता है कि कहां वोट कम हों और कहां ज्यादा, ताकि भाजपा को फायदा हो। उन्होंने ये भी दावा किया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के चुनाव में भाजपा ने गैरकानूनी तरीकों से जीत दर्ज की।
“ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, हम जनता को सच्चाई बताएंगे।”
खरगे ने ऐलान किया कि 11 अगस्त को इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगे और पारदर्शिता की मांग करेंगे।
खरगे ने महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ नारे को दोहराते हुए कहा कि अब संविधान की रक्षा के लिए यही करना होगा।
राहुल ने भी इस रैली को संबोधित करते हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
“कर्नाटक की 16 सीटों पर हमें बढ़त दिख रही थी, लेकिन नतीजों में सिर्फ 9 मिलीं। हमने वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज मांगी, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर कानून ही बदल दिया गया।”
राहुल ने कहा कि संविधान बाबा साहब अंबेडकर, गांधी, नेहरू और पटेल की आवाज है, और कांग्रेस उसे हर हाल में बचाएगी।
क्या 2019 के चुनाव वाकई फर्जी वोटों से प्रभावित थे? क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष है?
खबरों के लिए संपर्क करें : +919654663551
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: connection of PM Modi and Dharali Uttarkashi disaster, cloud Burst