Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Mandla में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े गए बीजेपी नेता, फिर पत्नी ने की चप्पलों से धुनाई

Mandla में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े गए बीजेपी नेता, फिर पत्नी ने की चप्पलों से धुनाई

नेता जी अपनी प्रेमिका संग फ्लैट में मजे कर रहे थे, लेकिन जैसे ही पत्नी वहां पहुंची… शुरू हो गया हाईवोल्टेज ड्रामा! फिर क्या था – चप्पलों की बारिश, लातों की बौछार और मोहल्ले में मच गया कोहराम!


ये पूरा मामला मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र का है, जहां ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनोजिया अपनी प्रेमिका के साथ एक मल्टी फ्लैट में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।
बुधवार रात को पत्नी वंदना को खबर मिली कि उसके पति किसी और महिला के साथ फ्लैट में मौजूद हैं। वह तुरंत वहां पहुंची। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसने पप्पू कनोजिया को अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्से में उसने वहीं दोनों की जमकर धुनाई कर दी।

नेता जी जान बचाकर अंडरवियर में ही तीसरी मंज़िल से पाइप पकड़ कर नीचे उतर भागे। लेकिन प्रेमिका पत्नी के गुस्से का शिकार बन गई। वंदना ने फ्लैट का गेट बंद किया और फिर चप्पलों से पीट-पीटकर प्रेमिका को लहूलुहान कर दिया।

शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। हर कोई इस तमाशे को देखकर हैरान था। किसी ने पुलिस को खबर दी, लेकिन बिछिया थाना पुलिस काफी देर से पहुंची।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि महिला पहले भी पति की हरकतों की शिकायत करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। देर से पहुंची पुलिस को युवती को छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना ने न सिर्फ एक नेता की दोहरी ज़िंदगी की पोल खोली, बल्कि पुलिस की लापरवाही और सिस्टम की चुप्पी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये है कि क्या नेता के रसूख के चलते पुलिस अब तक चुप बैठी थी? और क्या अब भी उसे बचाने की कोशिश हो रही है?

आपका क्या कहना है इस पूरे मामले पर? क्या ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?
अपने विचार हमें कमेंट में जरूर बताएं।
देखते रहिए… खबर 24 एक्सप्रेस – नई सोच, नया भारत।

मध्यप्रदेश की खबरों के लिए संपर्क करें : +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading