इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे कटली गांव के पास हुआ
मरने वाले सभी किशोर 12 से 16 साल की उम्र के थे। वे रोज़ की तरह सुबह दौड़ लगाने निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये सुबह उनकी आखिरी सुबह होगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उन्हें कुचलता हुआ फरार हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और एम्बुलेंस की देरी को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए।
मृतकों में शामिल है
- 14 वर्षीय पिंकू भोयर
- 16 वर्षीय तनय मंकार
- 14 वर्षीय दिशांत मेश्राम
- 16 वर्षीय तुषार मर्बाटे
जबकि क्षितिज मेश्राम और आदित्य कोहापते की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर एयरलिफ्ट किया गया है।
इस हादसे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त करते हुए हर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा:
“यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और घायलों का इलाज सरकार अपने खर्च पर कराएगी।”
“बच्चों की यह दुखद मौत प्रशासन और व्यवस्था के लिए चेतावनी है। दोषियों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।”
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के अनुसार, घटना की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराएं लगाई गई हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
खबर 24 एक्सप्रेस की मांग है कि इस दर्दनाक हादसे के दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख़्त सज़ा दी जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
इन बच्चों की आत्मा को शांति मिले, और उनके परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल मिले।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: BJP leader caught red handed with his girlfriend in Mandla