28 जून 2022 का वो दिन जिसे उदयपुर में कोई भुला हो। ये वो दिन था जिसने पूरे देश को हिला दिया था।
अब उसी दिन को लेकर एक फिल्म बनी है… “उदयपुर फाइल्स” आखिरकार देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
ये वही फिल्म है, जो 28 जून को हुई कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी दर्दनाक और हिला देने वाली घटना पर आधारित है।
तमाम विरोध, याचिकाएं और अड़चनों के बाद इस फिल्म को रिलीज़ की मंज़ूरी मिली है।
राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
उदयपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर जैसे शहरों में पुलिस बल तैनात है, और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
फिल्म देखने के बाद दर्शकों की आंखें नम हैं।
कई लोगों ने थिएटर के बाहर निकलते ही भारत माता की जय के नारे लगाए।
लोग कह रहे हैं – ये फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि देश के ज़ख्मों को फिर से दिखाने वाली हकीकत है।

28 जून 2022… उदयपुर का वो दिन कोई नहीं भूल सकता।
दर्जी कन्हैयालाल की उनके ही दुकान में हत्या कर दी गई थी।
इस वारदात का वीडियो वायरल हुआ, और पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई।
अब ये सच्चाई पर्दे पर उतारी गई है – उदयपुर फाइल्स के ज़रिए।
कन्हैयालाल के बेटे यश ने कहा है कि वे परिवार के साथ ये फिल्म देखने जाएंगे और जनता से अपील की है कि वे भी इसे देखें – ताकि सच सामने आ सके।
फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कहा – ये फिल्म किसी समुदाय को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि एक क्रूर सच्चाई को दिखाने के लिए बनाई गई है।
उन्होंने साफ किया कि जनता को हक है ये जानने का कि उस दिन क्या हुआ था।
फिल्म में अभिनेता विजय राज ने कन्हैयालाल की भूमिका निभाई है, और उनके अभिनय को लेकर दर्शकों ने तारीफ की है।
रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी भी अपने किरदारों में नजर आ रहे हैं।
इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की थी, और कुल 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।
मामला अब भी अदालत में चल रहा है।
फिल्म की रिलीज के चलते सभी सिनेमाघरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
उदयपुर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करने का माध्यम है, जिन्हें भुला देना आसान नहीं।
क्या आपने ये फिल्म देखी?
आपको क्या लगा?
नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताएं।
ऐसी ही बड़ी खबरों और जमीनी रिपोर्ट के लिए जुड़े रहिए खबर 24 एक्सप्रेस के साथ।
वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि आपको मिलती रहे हर अपडेट सबसे पहले।
धन्यवाद।
ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, उदयपुर
खबरों के लिए संपर्क करें : +919654663551
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
One comment
Pingback: Tragic accident in Gadchiroli, high speed truck took the lives