
नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को ऐसा दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जिसे देखकर राहगीरों की आंखें नम हो गईं। 35 वर्षीय अमित यादव, अपनी पत्नी ग्यारसी के मृत शरीर को मोटरसाइकिल पर बांधकर गांव की ओर ले जा रहा था। कोई मदद के लिए आगे नहीं आया… और यह नज़ारा इंसानियत पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया।
रक्षाबंधन के दिन, अमित यादव और उनकी पत्नी ग्यारसी नागपुर जिले के लोणारा से देवलापार होते हुए करणपुर जा रहे थे। उनकी दुनिया छोटी थी, लेकिन खुशियों से भरी थी। त्योहार मनाने निकले इस जोड़े की खुशियां एक पल में तबाह हो गईं, जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने अचानक कट मारा। पीछे बैठी ग्यारसी सड़क पर गिरीं और ट्रक के पहियों तले कुचल गईं। उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।
हाईवे पर यह मंजर देखकर लोग हैरान रह गए, कुछ ने उसे रोकने की कोशिश भी की, मगर अमित रुका नहीं—शायद इस डर से कि फिर कोई मदद नहीं करेगा। आखिरकार, मोरफाटा इलाके में पुलिस ने उसे रोका। पूरी घटना सुनकर पुलिसकर्मियों के भी चेहरे गंभीर हो गए। ग्यारसी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया और अमित को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।
अपने आसपास की खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91 9654663551
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Nagpur Accident News Husband took his wife body tied to his bike