Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / होली पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण 2025 का क्या होगा प्रभाव जानिए स्वामी सत्येंद्र सत्याहिब जी से

होली पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण 2025 का क्या होगा प्रभाव जानिए स्वामी सत्येंद्र सत्याहिब जी से


इस साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन यानी 14 मार्च 2025 को लगेगा। जो कि प्रतिपदा तिथि तक चलेगा। इस ग्रहण का आरंभ सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगा और इसका अंत दोपहर 02 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा। हालांकि, इस चंद्र ग्रहण को विभिन्न देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा, बहुत से ज्योतिषी इसके प्रभाव को नकार रहे है, कोई विशेष प्रभाव नहीं है और कोई कहते है कि केवल इन स्थानों पर असर होगा, बाकी नहीं, जिनके नाम इस प्रकार हैं: अधिकांश ऑस्ट्रेलिया, अधिकांश यूरोप, अफ्रीका का अधिकांश हिस्सा, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका आदि। बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी ओर प्रभाव भी नहीं माना जाएगा।ग्रहण है तो प्रभाव अवश्य होगा और होता भी है,कम हो या ज्यादा ये बात अलग है,क्योंकि ग्रहण से संपूर्ण प्रकृति के पंच तत्वों में कम ज्यादा परिवर्तन हलचल होती ही है,यों सूतक लगे न लगे या ग्रहण दिखें नहीं,पर अदृश्य प्रभाव अवश्य होता ही है,ये अदृश्य ही यानी बुरी शक्तियां जो नहीं दिखती,वही प्रभाव करती ओर करेंगी,,इन्हीं के लिए तंत्र मंत्र ज्योतिष में अदृश्य संकट अचानक होने वाली घटनाओं के निराकरण को उपाय किए जाते है,यों बाद में पछताने से अच्छा है,पहले ही ओर खासकर होलिका दहन को ही बहुत अच्छे तरीके से मनाना चाहिए।


चंद्र ग्रहण की अवधि में बड़े एक्सीडेंट, अचानक से बड़ी आग लगनी और पानी से जुड़ी इंफेक्शन, संक्रमण या दवाईयों का बुरा प्रभाव आदि अन्य बुरी घटनाओं की ख़बर सुनने को मिल सकती है।


जो लोग बैंक या एकाउंट्स, फाइनेंस, व्यापार, दवा आदि से जुड़े क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें इस समय से कम से कम 3 महीने को भारी उतार-चढ़ावों से परेशान होना पड़ सकता है।
आत्महत्या,डिप्रेशन,प्रेत बांधा या अदृश्य के डरावने दर्शन भ्रम होना,नींद न आना,अपच आदि से भारी परेशानी होगी।
विवाह के चल रहे विषयों में विघ्न उपस्थित होने से बड़ा तनाव झेलना होगा।
यदि किसी व्यक्ति को किसी नशे की आदत रही हो,चाहे वो छूट गई हो,तो वह आदत वापसी होने की उम्मीद है।
क्रोध,घमंड बढ़ेगा,जिससे अड़ियल आदत की बढ़ोतरी होने सभी रिश्तों में तनाव बढ़ेगा।
जो प्रेम संबंधों में है, उनका आपस में किसी भी छोटी बात को लेकर टूटन शुरू होकर अलग हो सकते हैं।
मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, कुंभ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
होली के पहले ओर आगे के दो दिनों में अपनी पूजापाठ को बढ़ाएं,कोई न कोई अनुष्ठान अवश्य करें या कराएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

ये भी देखें


जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी

www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading