Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बोड़ीगामा बड़ा गांव में गेराज में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

बोड़ीगामा बड़ा गांव में गेराज में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र के बोडीगामा बड़ा गांव में बीती रात्रि एक बाइक के गैराज में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ओर फायर ब्रिगेड ने मिलकर करीब 6 घंटे तक मशक्कत की ओर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

मामले के अनुसार बोडीगामा बडा गांव के नया पादरा मार्ग पर स्थित प्रमुख बाइक गैराज में रात्रि करीब 8 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी जिसे देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने साबला पुलिस को सुचना देकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। सुचना के बाद साबला पुलिस और फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर पहुंचा और करीब 6 घंटो के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। गेराज मालिक गिरीश पाटीदार ने बताया की शाम करीब 7 बजे हेल्पर गैरेज बंद कर चले गए थे और वह फिलहाल पत्नी की डिलीवरी के चलते अहमदाबाद के अस्पताल में है। गैराज मालिक के अनुसार गैराज में तीन लाख का फर्नीचर और 6 लाख से ज्यादा की एसेसरी और अन्य सामान था, साथ ही गैराज में रिपेयरिंग के लिए आई 22 बाईक मौजूद थी जो सब आग मे जलकर राख हो गई। इस घटना से करीब 30 लाख का नुकसान हो गया है, इधर घटना सर्किट से होना बताया जा रही है।

जगदीश तेली
खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading