Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / Kannada Actress Ranya Rao इस तरह कर रही थी Dubai से सोने की स्मगलिंग

Kannada Actress Ranya Rao इस तरह कर रही थी Dubai से सोने की स्मगलिंग

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव इस वक्‍त डायरेक्‍टरेट ऑफ रेवेन्‍यू इंटेलिजेंस के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं। बीते 3 मार्च को एक्‍ट्रेस को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज है। कोर्ट ने जहां रान्‍या को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं पुलिस ने बुधवार को एक्‍ट्रेस के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट से 2.1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपये कैश जब्‍त किए हैं।

महज 33 साल की रान्या राव की यह गिरफ्तारी इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्‍योंकि वह वरिष्ठ IPS अधिकारी यानि DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। राव इस वक्‍त कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पद पर हैं।

सोमवार, 3 मार्च की रात रान्‍या दुबई से बेंगलुरु लौटी थीं, जहां DRI ने उन्‍हें तस्‍करी के सोने के साथ गिरफ्तार किया। रान्या इसे अपने बेल्ट में छिपाकर लाई थीं। ‘माणिक्य’ और ‘पाटकी’ जैसी कन्‍नड़ की पॉपुलर फिल्‍मों में काम कर चुकी रान्या की जब तलाशी ली गई, तो अध‍िकारियों के होश उड़ गए। एक्‍ट्रेस ने अपने शरीर, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। इसके लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट पहने थे।

बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के बाद यह एक्‍शन लिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रान्या राव बीते 15 दिन में 4 बार दुबई गई थीं। दिलचस्‍प है कि इन चारों ट्रिप में उन्‍होंने एक जैसे कपड़े पहने थे। इस कारण भी अध‍िकारियों को उन पर शक हुआ था।

जांच में आगे पता चला है कि रान्या पिछले कुछ साल में करीब 30 बार दुबई गईं और हर बार वहां से कई किलो सोना तस्‍करी कर लाईं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रान्‍या को इस तस्करी के एवज में प्रति किलो सोना के बदले 1 लाख रुपये मिलते थे।

रान्या जब सोमवार को उतरीं तो उन्‍होंने खुद को कर्नाटक के DGP की बेटी बताया। लोकल पुलिस से कॉन्टैक्ट कर उन्‍होंने एयरपोर्ट से निकालने की कोशिश भी की, लेकिन DRI की टीम उन्हें बेंगलुरु हेडक्वार्टर ले गई। जांच के दौरान, रान्या ने दावा किया कि वह बिजनेस के सिलसिले में दुबई गई थीं।

एक्‍ट्रेस से एयरपोर्ट पर और घर से हुई जब्‍ती की कुल रकम 17.36 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, एक्‍ट्रेस के पास से जो 14.20 किलोग्राम सोने की छड़ें मिली हैं, उसकी कुल कीमत 12.56 करोड़ रुपये है।

दूसरी ओर, DGP रामचंद्र राव ने रान्या से अपने सारे संबंध तोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पुलिस करियर पर कोई धब्बा नहीं है। किसी भी दूसरे पिता की तरह मुझे भी मीडिया से ही इस बारे में खबर लगी। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। रान्या अब हमारे साथ नहीं रहती है। वो अपने पति के साथ अलग रह रही है।’


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading