
आज हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रहे है। जिसने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। कहानी पंजाब की है। इस कहानी से आपको सीख मिलेगी कि कभी किसी की बातों में न आएं वरना जान से हाथ धोने पड़ सकते हैं।
घटना 2024 की है। पंजाब के रूपनगर में पुलिस ने पिछले डेढ़ साल में हुई 11 लोगों की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान होशियारपुर जिले के चौरा गांव के राम सरूप उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार तो दूसरे मामले में किया गया था लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान पता चला कि 11 हत्याएं करने वाला ‘सीरियल किलर’ वही है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राम सरूप ने बताया कि वह समलैंगिक है। वो जिन पुरुषों की हत्या करता, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था इसके बाद उनके साथ लूटपाट करता। वह सिर्फ उन्हीं पुरुषों को अपना शिकार बनाता था, जिन्हें वह अपनी कार में लिफ्ट देता था और फिर उन्हें लूट लेता था। उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और उसके समलैंगिक होने की बात उजागर ना हो, इसलिए उनकी हत्या कर देता था।
जिनके पास पैसे नहीं मिलते वो उनकी हत्या के बाद उनकी पीठ पर धोखेबाज लिख देता।
रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि जिले में जघन्य अपराधों के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। इसी सिलसिले में हत्या के मामलों में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। कीरतपुर साहिब में एक हत्या के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को 37 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जो मोदरा टोल प्लाजा पर चाय की रेहड़ी लगाते थे।

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच में राम सरूप की गिरफ्तारी हुई और बाद में पूछताछ के दौरान अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि इस मामले के अलावा उसने 10 अन्य हत्याएं की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में हत्याएं करने की बात भी स्वीकार की है। वह अपने पीड़ितों का गला घोंट देता था, जबकि कुछ मामलों में उसने अपराध को अंजाम देने के लिए ईंटों का इस्तेमाल किया था।
अब सवाल था कि रामस्वरूप एक सीरियल किलर कैसे बना? रात होते ही वो महिला के भेष में क्यों आ जाता और उसके हाथों मरने वाले लोग कौन थे? तो कहानी कुछ यूं है कि रामस्वरूप समलैंगिक था। और इसके साथ-साथ एक तरह से वो एक सेक्स वर्कर भी था। इसीलिए वो अमूमन रात को महिला की तरह श्रंगार कर बकायदा घूंघट में चेहरा ढककर सड़क पर ग्राहकों की तलाश में निकल पड़ता था। अब यहां तक तो ठीक था। लेकिन जब भी ग्राहकों से पैसों को लेकर कोई झगड़ा होता वो वहीं पर अपने मफलर से गला घोंट कर उसकी हत्या कर देता और पैसों को लेकर ऐसे झगड़े कई बार हुए।
रामस्वरूप के मुताबिक, वो रात को कत्ल करने नहीं बल्कि पैसे कमाने निकलता था। कई बार वो घूंघट में कार वालों से लिफ्ट लेता। कई बार किसी सुनसान दुकान या जगह पर ग्राहकों के पास जाता। अक्सर पैसे कमा कर वो लौट भी जाता। लेकिन कई बार पैसों के मोल-तोल को लेकर ही या फिर वादे के हिसाब से पैसे ना देने पर उसे गुस्सा आ जाता और कई बार सामने वाला लड़ पड़ता। जब भी उसका झगड़ा होता वो सामने वाले को मार देता। मारने के लिए हमेशा वो अपने मफलर या आसपास पड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल कर लेता। वो कभी अपने साथ हथियार लेकर नहीं चलता था।

आरोपी सोढ़ी ने पुलिस को बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है, जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले छोड़ दिया था। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या करने के बाद उसे पछतावा होता था, इसलिए वह शवों के पैर छूकर माफी मांगता था।
मतलब पहले लोगों को लूटों, उनके साथ संबंध बनाओ, फिर पैसे न मिलें तो उन्हें मार दो, और पीठ पर लिख दो धोखेबाज… और फिर गलती का एहसास हो तो माफी मांग लो.. माफी भी किससे… मृत शरीर से…।
तो इस कहानी से यही सीख मिलती है कि किसी भी अंजान से न लिफ्ट दें और न ही लिफ्ट लें।
अगर आपके पास अपनी खुद की कार है और बड़े ही दयालु किस्म के इंसान हैं जो लोगों की मदद करने के लिए लिफ्ट दे दिया करते हैं… तो भाई आप अपनी वार में डैश केम जरूर लगवा लें। ताकि आप जिसको लिफ्ट दे रहे हैं उसका चेहरा वीडियो में रिकॉर्ड हो जाए।
धन्यवाद…
आप सब सजग रहें, सुरक्षित रहें
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
2 comments
Pingback: Kannada Actress Ranya Rao इस तरह कर रही थी Dubai से सोने की स्मगलिंग – Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily
Pingback: Breaking News: Champions Trophy के फाइनल में जीती Team India, New Zealand को 4 विकेट से हराया – Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Brea