Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने हराया तो ऑस्ट्रेलिया को लेकिन रोया पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने हराया तो ऑस्ट्रेलिया को लेकिन रोया पाकिस्तान

मंगलवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी, लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान हुआ पाकिस्तान को। भारत ने मैच जीता और हारा ऑस्ट्रेलिया लेकिन दिवाला पाकिस्तान का निकला। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हुआ? दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में हो रहा है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में मैच नहीं खेल रही है।
भारत के जितने भी मैच हुए हैं वो दुबई में खेले गए हैं अब सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही तय हो गया कि फाइनल मैच दुबई में होगा। अब ऐसे में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि न तो विदेशी दर्शक मैच देखने पाकिस्तान आयेंगे और न ही पाकिस्तान को स्पॉन्सरशिप मिलेगी।
तो हुआ न पाकिस्तान का बड़ा नुकसान

अब मैच की बात करें तो विराट कोहली के शानदार अर्द्धशतक के दम पर भारत ने दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर हुए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ जहां भारत फाइनल में पहुंचा है, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को रिटर्न टिकट मिल गया है. भारतीय टीम ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी लिया. जीत के लिए मिले 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन विराट और अय्यर ने 94 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत का प्लेटफॉर्म तैयार किया.

भारत के लिए विराट कोहली ने 98 गेंदों में 5 चौकों के दम पर 84 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए. इसके अलावा केएल राहुल ने नाबाद 42, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने 28-28 रनों का योगदान दिया. विराट कोहली को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगा. यह मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 264 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली हैं. स्टीव स्मिथ ने 73 रनों की पारी खेली, जबकि कैरी ने 61 रन बनाए. वहीं ट्रेविस हेड ने 39 और लाबुशेन ने 29 रनों की पारी खेली. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके।

Sports Desk : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading