Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भुसावळ मंडल में जलगांव-भादली के बीच विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक

भुसावळ मंडल में जलगांव-भादली के बीच विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक

जलगांव-भादली रेलवे स्टेशनों (इगतपुरी-भुसावळ खंड )के मध्य किलोमीटर 423/17-19 पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 (NH-6) के तरसोद-फागणे चार लेन फ्लाईओवर (ROB) के निर्माण हेतु 58 मीटर गर्डर लॉन्च करने के लिए विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह फ्लाईओवर तरसोद-फागणे (NH-6) राजमार्ग के चौड़ीकरण परियोजना (किमी 422.700 से किमी 510.00) के अंतर्गत निर्मित किया जा रहा है।


इस कार्य के लिए भुसावळ मंडल में अप एवं डाउन लाइन के साथ-साथ तीसरी और चौथी लाइन पर विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण निम्नलिखित गाड़ियों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा :
दिनांक 05.03.2025 को गाड़ियों का विनियमन (रेगुलेशन) :

  1. ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 55 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  2. ट्रेन संख्या 19046 छपरा – सूरत एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  3. ट्रेन संख्या 12335 भागलपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  4. ट्रेन संख्या 59076 भुसावळ – नंदुरबार पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
    दिनांक 06.03.2025 को गाड़ियों का विनियमन (रेगुलेशन) :
  5. ट्रेन संख्या 12104 लखनऊ – पुणे एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  6. ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 55 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  7. ट्रेन संख्या 19046 छपरा – सूरत एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  8. ट्रेन संख्या 15648 गुवाहाटी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  9. ट्रेन संख्या 59076 भुसावळ – नंदुरबार पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
    दिनांक 07.03.2025 को गाड़ियों का विनियमन (रेगुलेशन) :
  10. ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 55 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  11. ट्रेन संख्या 22948 भागलपुर – सूरत एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  12. ट्रेन संख्या 15946 डिब्रूगढ़ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  13. ट्रेन संख्या 59076 भुसावळ – नंदुरबार पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
    दिनांक 08.03.2025 को गाड़ियों का विनियमन (रेगुलेशन) :
  14. ट्रेन संख्या 12520 अगरतला – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  15. ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 55 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  16. ट्रेन संख्या 19046 छपरा – सूरत एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  17. ट्रेन संख्या 12335 भागलपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  18. ट्रेन संख्या 59076 भुसावळ – नंदुरबार पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
    दिनांक 09.03.2025 को गाड़ियों का विनियमन (रेगुलेशन) :
  19. ट्रेन संख्या 14314 बरेली – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  20. ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 55 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  21. ट्रेन संख्या 19046 छपरा – सूरत एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  22. ट्रेन संख्या 12742 पटना – वास्को डी गामा एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  23. ट्रेन संख्या 59076 भुसावळ – नंदुरबार पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रा कार्यक्रम की योजना बनाएं।1

एक क्राइम स्टोरी जो आपके होश उड़ा देगी, क्या एक लड़की के साथ कोई इतनी बर्बरता कर सकता है, सब कुछ सहने के बाद भी लड़की जिंदा बच गई… पूरी शुरू से अंत तक जरूर देखें

ब्यूरो रिपोर्ट – आकाश ढाके, जळगाव


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading