Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ओखी तूफान की आहट से डरे सहमें गुजरात और मुम्बई के लोग: जगदीश तेली की रिपोर्ट

ओखी तूफान की आहट से डरे सहमें गुजरात और मुम्बई के लोग: जगदीश तेली की रिपोर्ट

 

 

 

दक्षिण भारत में जबरदस्त तबाही मचाने के बाद ओखी तूफान पश्चिम की तरफ बढ़ने लगा है जैसे ही इसकी आहट बढ़ी है मुम्बई के लोगों का दिल धड़कने लगा है एक डर से बैठ गया है। इसकी एक वजह है मुम्बई में हुई बारिश। अब लोगों में ओखी तूफान का डर इस कदर बैठ गया है कि लोग सोच रहे हैं कि ये तूफान कहीं इधर की तरफ ना आ जाये। इससे मुम्बई वाले ही नहीं बल्कि गुजरात के तटीय इलाकों के लोग भी डरे सहमें हुए हैं।

वैसे महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहातन समुद्र के आसपास के इलाकों में मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए है। वहीं मुंबई में बीएमसी ने सोमवार रात और मंगलावार सुबह हाईटाइड की आशंका जताई है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वो समुन्द्र तट से दूरी बनाकर रखें।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात की ओर इस तूफान ने अपना रूख कर दिया है। वहीं गुजरात में भी जरूरी सुरक्षा इंतजाम हो चुके है। गुजरात सरकार ने भी चेतवानी जारी कर दी है।

उधर तमिलनाडु में इस तूफान ने काफी कहर ढाया है। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कहा कि चक्रवात ओखी में फंसे काफी मछुआरों को बचा लिया है।
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि चक्रवात ओखी में फंसे 2,604 मछुआरों को समुद्र से बचाया गया और बाकी बचे 260 मछुआरों के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 

कन्याकुमारी में ओखी तूफान ने बड़ा नुकसान भी पहुंचाया है और यहाँ काफी संख्या में मछली पकड़ने गए मछुआरे लापता हैं। सरकार के मुताबिक, मछली पकड़ने के दौरान ओखी चक्रवात की वजह से लापता हुए कन्याकुमारी जिले के 294 मछुआरों में से 220 को बचा लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त राज्य के दूसरे इलाकों के 284 नौका में रवाना हुए 2570 मछुआरों में से 2,384 मछुआरों व उनकी 205 नौकाओं को बचाया गया है।
सरकार ने कहा कि बाकी मछुआरों व उनकी नौकाओं का पता लगाने के लिए खोज अभियान जारी है।

वहीं उत्तर भारत में भी इस तूफान की वजह से बारिश की आशंका जताई जा रही है एक दो दिन में पूरे उत्तर भारत में बृह की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

 

****

रिपोर्ट: जगदीश जी तेली

न्यूज़ डेस्क: खबर24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading