Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दक्षिण में तबाही मचाने वाले ओखी तूफान का गुजरात में डर, अमित शाह की तीन रैलियां कैंसिल

दक्षिण में तबाही मचाने वाले ओखी तूफान का गुजरात में डर, अमित शाह की तीन रैलियां कैंसिल

 

 

दक्षिण भारत के राज्यों में जबर्दस्त तबाही मचाने के बाद ओखी तूफान ने अपना रुख महाराष्ट्र गुजरात की तरफ कर लिया है। इस वक़्त यह चक्रवातीय तूफान गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। इतना ही नहीं गुजरात के कई तटीय लाखों में हवा 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रही हैं।

गुजरात में पहले चरण के चुनाव 9 दिसंबर को होने हैं इसके लिए सभी नेता ताबड़तोड़ रैलियां भी कर रहे हैं। इसी के चलते भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह की भी रैली थी लेकिन शाह की रैलियों को कैंसिल कर दिया गया है। आज उनकी राजुला, महुवा एंड शिहोर में रैली होनी थी।

बता दें कि इससे पहले ओखी तूफान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तबाही मचा चुका है। वहां इस तूफान ने काफी नुकसान किया, इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग भी उठी थी जिसको माना नहीं गया।

ओखी की वजह से केरल और तमिलनाडु में 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह से लक्षद्वीप में भूस्खलन भी हुआ था। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु के मछुआरों को पहले ही चेतावनी दी थी कि वह समुद्र से दूर रहें।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading