
अगर आप हवाई सफर करते हैं और आपने कभी स्पाइस जेट से सफर किया है तो आपने अपने को कथित नं0 कहने वाली फ्लाइट स्पाइस जेट का अनाउंसमेंट भी जरूर सुना होगा.. तो ये फ्लाइट क्या वाकई अपनी बात पर खरी उतरती है। तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में.. इस फ्लाइट में उड़ने से पहले एसी नही चलता है। अगर एयर होस्टेज से पूंछो तो वो कहती कि सर एक बार फ्लाइट उड़ने दो फिर एसी भी चालू हो जाएगा।
खैर चलो मान लिया यात्रियों ने आधा घंटा गर्मी में मरके उड़ने के बाद ठंडी हवा का मजा चख लिया। लेकिन अपने को हर चीज में नं01 कहने वाली फ्लाइट की सीट कैसे फटी हो सकती हैं। चलो इसको भी मान लेते हैं हम भारतीय हैं हर चीज में उँगली करने की आदत होती है। फ्लाइट उड़ने का समय शाम के 8:55 का यात्रियों को टिकट पर बताया जाता है कि आप गेट नं01 से अंदर जाएंगे। सभी यात्री गेट नं0 1 के पास चहलकदमी करने लग जाते हैं। कोई कहीं पर जाकर अपने खाने पीने का सामान तलाशने लगता है तो कोई शॉपिंग करने लग जाता है। सभी को पता है कि फ्लाइट में जाने के लिये प्रवेश द्वार 1 है। जैसे ही समय नज़दीक आने लगता है तो यात्री गेट नं0 1 पर इक्कट्ठा होने लग जाते हैं फिर अचानक से भोंपू बोलता है कि आपकी एंट्री यहां से नहीं गेट नं0 8 से होगी। बेचारे यात्री आनन फानन में गेट नं0 8 की तरफ दौड़ते हैं चूंकि हवाईजहाज के उड़ने का समय शाम 8:55 का है तो सभी जल्दी जल्दी नीचे जाते हैं। वहां आकर देखते हैं कि समय पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक गेट नहीं खुले हैं। जो यात्री पहले गेट पर पिछले 15 मिनट से लाइन लगाकर खड़े थे वो अब यहां लगभग आधे घंटे से स्पाइस जेट के कर्मचारियों का मुंह ताक रहे थे।

रघुराज यहां सीएसई हैं, इसके अलावा हिमांशु मंडल्या ड्यूटी ऑफिसर। लेकिन इसमें रघुराज यात्रियों के ऊपर चिल्लाते रहे उन्हें यात्रियों का दर्द नहीं दिखा। यात्रियों द्वारा रघुराज का फोटों खींचने पर उन्हें बोला गया कि वो सिक्योरिटी रीजन से फ़ोटो नहीं के सकते हैं। और जोर जोर से चिल्लाने लगे। तगड़ा हंगामा हुआ लेकिन स्पाइस जेट नं0 फ्लाइट रही।

ख़ैर ये रवैया अगर अपने को नं01 कहने वाली विमानन कंपनी का है तो जो इससे पीछें हैं उनका क्या हाल होता होगा। वैसे ये मेरा पहला अनुभव था इससे पहले एक आध बार हुआ है लेकिन इतना गंदा अनुभव इसी नं0 फ्लाइट का है। अपने को समय से पहुंचा देने वाली फ्लाइट शाम के 8:55 पर उड़नी थी लेकिन वो 8:55 के बजाय 10 बजे सरकी।
अब आप जानना चाहेंगे कि ये कहाँ का मामला है तो आपको बता दें कि ये 25 और 26 (इस फ्लाइट का नं0 था एसजी 912) अगस्त का मामला है वो भी मोदी जी के गुजरात का। जी अहमदाबाद का मामला है। 25 वाला ऐसी के चलने वाला है और ये आजका।
खैर यात्री चिल्लाते रहे मच मचाते रहे लेकिन इस नं0 फ्लाइट का दिल नहीं पसीजा।
***
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express