Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ना कोई हंगामा ना कोई न्यूज़… यूपी के बाद अब झारखंड में बच्चों पर कहर, 30 दिन में 52 बच्चों की कुपोषण से मौत…

ना कोई हंगामा ना कोई न्यूज़… यूपी के बाद अब झारखंड में बच्चों पर कहर, 30 दिन में 52 बच्चों की कुपोषण से मौत…

अभी हाल ही में आपने यूपी के गोरखपुर का केस सुना होगा जहां लगभग 70 बच्चे एक खास बीमारी की चपेट में आकर मारे गए। लेकिन उनके लिए ना तो किसी ने हल्ला मचाया ना किसी ने आवाज उठाई।
अब यही हाल झारखंड के हैं। जहां कुपोषण से मात्र 30 दिनों में 52 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई हैं।

आपको बता दें कि ये आंकड़े खुद झारखंड के ही सरकारी हॉस्पिटल महात्मा गांधी हॉस्पिटल ने जारी किए हैं।
इससे पहले भी यहां कुपोषण से 117 दिनों में 164 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं।

सबसे बड़ा सवाल कि इन बच्चों के लिए किसी ने ना कोई हंगामा किया और ना ही किसी टीवी चैनल ने इस न्यूज़ में अपना इंटरेस्ट दिखाया।
बाबा राम रहीम एक रेप के आरोपी थे उनको बचाने के लिए लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने बसे फूंक डाली रास्ते मे जो कुछ मिला उसको जला डाला। बाबा को बचाने के लिए 40 लोगों की बलि दे दी गयी लेकिन बच्चों को बचाने के लिए कोई हंगामा नहीं हुआ?

बच्चे जो देश का भविष्य बन सकते थे। इनके लिए कोई आगे क्यों नहीं आया? ये सभी बच्चे गरीब परिवारों से या मध्यमवर्गीय परिवारों से थे। इनके लिए आवाज उठाना क्या हम जरूरी नहीं समझते हैं?

सबसे बड़ा सवाल सरकार पर उठता है कि टीवी चैनल पर तो आप कुपोषण के खिलाफ हल्ला बोलते हैं, लेकिन धरातल पर रहकर इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाते? झारखंड में भाजपा की सरकार है और वहां सीएम रघुवर दास हैं। रघुवर दास की अच्छी छवि बतायी जाती है। अब ऐसी छवि का भी क्या किया जाए जो अपने प्रदेशवासियों की जान ही ना बचा सके?

प्रदेश और केंद्र की सरकार पर सवाल उठना लाज़मी है.. मामला 52 बच्चों को मौत का नहीं ये हर साल का है। पहले भी 164 बच्चे मौत के गाल में समा चुके हैं। अब तक सरकार नहीं चेती?

 

*******

मनीष कुमार

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़: फ्लाईओवर से गिरी गाय, चंद सेकंड में टल गया बड़ा हादसा, मचा हड़कंप

बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़: फ्लाईओवर से गिरी गाय, चंद सेकंड में टल गया बड़ा हादसा, मचा हड़कंप

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading