Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कोविड-19 अस्पताल का किया निरीक्षण, कोरोना संक्रमितों के कार्ड बनाकर भर्ती करने के दिए निर्देश : रिपोर्ट – जगदीश जी तेली

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कोविड-19 अस्पताल का किया निरीक्षण, कोरोना संक्रमितों के कार्ड बनाकर भर्ती करने के दिए निर्देश : रिपोर्ट – जगदीश जी तेली

डूंगरपुर, 16 अप्रैल 2021 : कोरोना संक्रमण बचाव को लेकर जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने शुक्रवार को कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं सैम्पलिंग कर्ता को दिशा-निर्देश प्रदान किये है।

निरीक्षण में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने सैम्पलिंग के लिए लगी कतार में जाकर लोगों से जानकारी ली।

कतार में पांच दिन पूर्व संक्रमित मरीज सैम्पलिंग में खड़ा पाया, इस पर जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने तत्काल उसको फटकार लगाकर उसे आईसोलेट के दस दिन बाद सैम्पलिंग कराने को कहा।

जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने दस दिन के आईसोलेशन पूर्व कोई मरीज सैम्पलिंग कराने के लिए बाहर आता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

साथ ही उन्होंने मरीज से कहा कि सैम्पलिंग कराने के लिए घर से बाहर नहीं निकल कर चिकित्सा टीम को सूचना देने को कहा गया।

निरीक्षण में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीकांत असावा को कोविड वार्ड में भर्ती संक्रमित एवं वायरल वाले मरीजो के एडमिट कार्ड बनाकर एडमिट कार्ड साथ में रखने के लिए कहा

जिससे संक्रमित व्यक्ति कोविड वार्ड या दूसरे फ्लोर में आवाजाही नहीं करें।

उन्होंने मरीज के साथ आने वाले परिजनों को कोविड वार्ड में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाली कतारों में खडे लोगो की छाया के लिए हरे कलर की मेटी लगाने के पीएमओ डॉ. भगवती लाल भट्ट को निर्देश दिये है।

जिला कलक्टर ओला ने कोविड में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर डॉक्टर दिन में कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच करें एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये है।

साथ ही उन्होंने नास्ता, खाना एवं पानी की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

इस अवसर पर प्रभारी डॉ. महेन्द्र डामोर, डॉ. सी.पी. रावत, डॉ. भावित रोत डॉ. भावेश, एवं कोविड नर्सिग प्रभारी मेल नर्स राकेश अहारी, दिप्ती यादव मौजूद रहे

सूचना एवम जनसंपर्क कार्यालय, डुंगरपुर

ब्यूरो रिपोर्ट, जगदीश जी तेली, राजस्थान


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe