Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में दोस्तपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

बुलंदशहर में दोस्तपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Bulandshahr News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express

बुलंदशहर। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित दोस्तपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पुत्र बलबीर सिंह निवासी नगला गबिर, जिला फिरोजाबाद, गाजियाबाद से अपने घर की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह दोस्तपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एनएचएआई एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

Bulandshahr News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्मार्ट मीटर जांच पर दिया बड़ा बयान

बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्मार्ट मीटर जांच पर दिया बड़ा बयान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading