Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्मार्ट मीटर जांच पर दिया बड़ा बयान

बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्मार्ट मीटर जांच पर दिया बड़ा बयान

Bulandshahr News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


बुलंदशहर। जनपद के विकास भवन में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों शिक्षामित्रों ने भाग लिया और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, डिबाई विधायक सीपी सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा जिलाधिकारी कुमार हर्ष और सीडीओ निशा ग्रेवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे विवाद और शिकायतों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही जांच समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री के इस बयान के बाद स्मार्ट मीटर मुद्दे पर प्रदेश में चल रही चर्चाओं को नई दिशा मिल सकती है। प्रदेश सरकार लगातार स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर नजर बनाए हुए है।

Bulandshahr News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading