Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Delhi में लॉरेंस रोड पर मिली नकली ब्रांडेड जीन्स शर्ट की फैक्ट्रियां, 4 मालिक गिरफ्तार

Delhi में लॉरेंस रोड पर मिली नकली ब्रांडेड जीन्स शर्ट की फैक्ट्रियां, 4 मालिक गिरफ्तार

Delhi Crime News | Bureau Report Saurabh Wadhwa | Khabar 24 Express


दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक इलाके से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नाम पर नकली जीन्स तैयार कर बाजार में बेचने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की DIU टीम ने एक साथ कई फैक्ट्रियों पर छापा मारकर 4 फैक्ट्री मालिकों को गिरफ्तार किया है। लाखों रुपये की नकली जीन्स और ब्रांडेड लेबल जब्त किए गए हैं। सवाल ये है कि इतने बड़े स्तर पर नकली ब्रांड कैसे खुलेआम तैयार हो रहे थे?

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की DIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियों में नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नाम पर नकली जीन्स तैयार की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

छापे के दौरान पुलिस को 2200 से ज्यादा नकली जीन्स बरामद हुईं, जिन पर Levi’s, Zara और Calvin Klein जैसे ब्रांड्स के टैग लगे हुए थे। इसके अलावा 1200 से ज्यादा नकली लेदर लेबल, कॉटन लेबल, ब्रांड टैग और सिलाई मशीनें भी जब्त की गईं।

जांच में सामने आया कि आरोपी इन नकली जीन्स को असली बताकर दिल्ली और आसपास के बाजारों में सप्लाई कर रहे थे। इस गिरोह से जुड़े चार फैक्ट्री संचालकों मोहम्मद शादिक अनवर, रोशन झा, राजेश गुप्ता और साजन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना केशव पुरम में ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह कार्रवाई न सिर्फ नकली ब्रांड कारोबार पर करारा प्रहार है, बल्कि आम ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी को भी उजागर करती है।

नकली ब्रांड के नाम पर करोड़ों के इस खेल ने एक बार फिर सिस्टम और बाजार दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस रैकेट के और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ऐसी ही एक्सक्लूसिव और ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और खबर शेयर करना न भूलें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading