छत्रपति संभाजी नगर | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। सुनसान सड़क पर एक युवक ने महिला के साथ खुलेआम हैवानियत की, वो भी पूरे 15 मिनट तक।
यह दिल दहला देने वाली घटना 31 जनवरी की सुबह करीब 3 बजकर 27 मिनट की बताई जा रही है। CCTV फुटेज के मुताबिक महिला सड़क से गुजर रही थी, तभी एक युवक वहां पहुंचता है। पहले वह फोन पर बात करता नजर आता है, फिर अचानक फोन जेब में डालकर महिला को गलत तरीके से छूने लगता है।
फुटेज में साफ दिखता है कि आरोपी महिला को हाथ और पैर से उठाकर खींचता है। महिला रोती रही, इमारत की ओर इशारा करती रही, मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी लगातार उसे पीटता और परेशान करता रहा।
अब इस CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और महिला की तलाश की जा रही है। सवाल सिर्फ आरोपी का नहीं है, सवाल सिस्टम और सुरक्षा का भी है।
बीच सड़क पर 15 मिनट तक महिला के साथ हैवानियत… ये सिर्फ एक अपराध नहीं, समाज के लिए चेतावनी है। अगर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो दरिंदों के हौसले और बढ़ेंगे।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express