Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र में 500 करोड़ का निवेश घोटाला, 11 हजार से ज्यादा लोग ठगे गए, 1500 पुलिसकर्मी भी शिकार

महाराष्ट्र में 500 करोड़ का निवेश घोटाला, 11 हजार से ज्यादा लोग ठगे गए, 1500 पुलिसकर्मी भी शिकार

Investment Scam | Maharashtra News | Crime Story | 500 Crore Investment Scam | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express


महाराष्ट्र से सामने आया है एक ऐसा निवेश घोटाला, जिसने आम लोगों से लेकर पुलिस महकमे तक को हिला दिया है। 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी, 11 हजार से अधिक निवेशक और हैरानी की बात ये कि करीब 1500 पुलिसकर्मी भी इस जाल में फंस गए।

शेयर बाजार में हर महीने 4 फीसदी रिटर्न का लालच देकर कैसे लोगों को लूटा गया, अब इस पूरे खेल की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं।

यह पूरा मामला साल 2019 का है, जब पुणे से ‘ट्रेड विद जैज़’ नाम की एक कंपनी शुरू की गई। कंपनी के संचालकों ने खुद को शेयर बाजार का बड़ा एक्सपर्ट बताया और निवेशकों से वादा

किया कि उन्हें हर महीने 4 फीसदी का फिक्स रिटर्न मिलेगा। शुरुआत में कुछ लोगों को पैसे भी लौटाए गए, ताकि भरोसा बने। यही भरोसा धीरे-धीरे हजारों लोगों को इस स्कीम में खींच लाया।

देखते ही देखते 11 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जमा पूंजी इस कंपनी में लगा दी। इनमें आम नागरिक ही नहीं, बल्कि करीब 1500 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। लेकिन जब करोड़ों रुपये इकट्ठा हो गए, तो अचानक कंपनी के दफ्तर बंद कर दिए गए। फोन स्विच ऑफ हो गए, ईमेल का जवाब आना बंद हो गया और निवेशकों से हर तरह का संपर्क टूट गया।

अब इस मामले की जांच कर रही है आर्थिक अपराध शाखा। जांच में एक दंपति और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस घोटाले में कई सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड अधिकारी भी संदेह के घेरे में आ चुके हैं।

अब सवाल ये है कि क्या निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलेगा और इस पूरे नेटवर्क में और कितने बड़े नाम सामने आएंगे? आर्थिक अपराध शाखा की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे संभव हैं।

अगर आप ऐसी ही बड़ी खबरें, घोटालों के पीछे की सच्चाई और एक्सक्लूसिव अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो चैनल को अभी सब्सक्राइब कीजिए और वीडियो को शेयर जरूर कीजिए।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading