सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। मुंबई से बारामती तक सियासी हलचल तेज है, बैठकों का दौर जारी है। आख़िर कैसे हुआ ये फैसला और क्या बदलेगा महाराष्ट्र की राजनीति में? पूरी जानकारी इस वीडियो में।
शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के लोक भवन या राजभवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें पार्टी के 40 विधायक शामिल होंगे और सुनेत्रा पवार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता Praful Patel और Sunil Tatkare पहले ही उनसे मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने साफ कर दिया है कि महायुति सरकार इस फैसले का पूरा समर्थन करेगी।
शरद पवार ने परिवार में किसी भी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि विपत्ति के समय परिवार एकजुट रहता है। सुनेत्रा पवार का डिप्टी सीएम बनना न सिर्फ़ एक राजनीतिक फैसला है, बल्कि महाराष्ट्र के सियासी इतिहास में एक नया अध्याय भी माना जा रहा है।
आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र की राजनीति में इतिहास लिखा जाएगा। पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में सुनेत्रा पवार शपथ लेंगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में एनसीपी और राज्य की राजनीति किस दिशा में जाएगी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7