Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Ajit Pawar Plane Crash Black Box: अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, क्या थे क्रू के आख़िरी शब्द?

Ajit Pawar Plane Crash Black Box: अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, क्या थे क्रू के आख़िरी शब्द?

Ajit Pawar Plane Crash News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express


महाराष्ट्र की राजनीति को हिला देने वाले विमान हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है आख़िर उस आख़िरी पल में कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? डिप्टी सीएम अजित पवार के क्रैश हुए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद हो चुका है।

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर जांच एजेंसियों के हाथ लग चुके हैं। अब इस ब्लैक बॉक्स से सामने आएंगे वो राज़, जो बताएंगे कि हादसा एक दुर्घटना था या किसी बड़ी चूक का नतीजा।

बुधवार 28 जनवरी को हुए इस दर्दनाक विमान हादसे के एक दिन बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। बारामती के पास क्रैश हुए चार्टर्ड विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर दोनों सुरक्षित हालत में मिल गए हैं।

इसी ब्लैक बॉक्स की जांच से यह साफ होगा कि विमान के क्रैश होने से पहले पायलट और को-पायलट के बीच क्या बातचीत हुई थी और तकनीकी तौर पर विमान में क्या गड़बड़ी आई।

हादसे की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB और DGCA की टीमें मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली से AAIB के तीन वरिष्ठ अधिकारी और मुंबई रीजनल ऑफिस से DGCA की टीम 28 जनवरी को ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

खुद AAIB के डायरेक्टर जनरल ने भी मौके का मुआयना किया। मंत्रालय का कहना है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी और तय SOP के तहत समय सीमा में पूरी की जाएगी।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आ रही है, उसने सनसनी बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक हादसे से ठीक पहले कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में क्रू के आख़िरी शब्द रिकॉर्ड हुए “ओह शिट… ओह शिट।”

बताया जा रहा है कि मुख्य पायलट सुमित कपूर ने क्रैश से पहले कोई मेडे कॉल भी नहीं दी थी, जो कई सवाल खड़े करता है। क्या पायलट को संभलने का मौका ही नहीं मिला? या फिर कोई अचानक तकनीकी फेल्योर हुआ?

जानकारी के मुताबिक अजित पवार बुधवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट से बारामती के लिए रवाना हुए थे। लेकिन सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर, लैंडिंग से ठीक पहले चार्टर्ड विमान क्रैश लैंड हो गया।

इस हादसे में अजित पवार के साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर—मुख्य पायलट और को-पायलट सवार थे। पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अब पूरे देश की नजरें ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्योंकि यही रिपोर्ट बताएगी कि यह हादसा महज़ एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गंभीर लापरवाही या तकनीकी खामी छुपी हुई है।

ब्लैक बॉक्स की जांच पूरी होते ही इस हादसे की असली सच्चाई सामने आ जाएगी। जैसे ही कोई नया और पुख्ता अपडेट आएगा, सबसे पहले आपको बताएंगे।

अगर आप चाहते हैं हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव अपडेट सबसे पहले, तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और कमेंट में अपनी राय ज़रूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading