महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दर्दनाक विमान हादसे में मौत के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस भीषण त्रासदी ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के आरोपों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने बेहद सख्त और स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। बावनकुले ने दो टूक कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि संवेदना, मर्यादा और इंसानियत दिखाने का है।
ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
बुधवार सुबह बारामती में विमान हादसे के बाद ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा किया कि अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में और हैरान हूं! महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए और मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार जी भी शामिल हैं, और दिवंगत अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। इस घटना की ठीक से जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यहां लोगों की कोई सुरक्षा नहीं है। पता नहीं विपक्षी पार्टियों का क्या होगा। लेकिन वह बीजेपी सरकार के साथ थे। मुझे पता चला कि वह फिर से शरद पवार के साथ एकजुट होने की योजना बना रहे थे। हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच चाहते हैं। किसी भी एजेंसी पर कोई भरोसा नहीं है।
बता दें कि बारामती के पास हुए विमान हादसे के बाद जहां हर राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और आम नागरिक अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है, वहीं ममता बनर्जी द्वारा साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। साथ ही अजित पवार के निधन पर राजनीति करने की कोशिश भी की।
जिसके बाद महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए करारा जबाव दिया।
बावनकुले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने की किसी भी कोशिश को राज्य की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और न ही माफ करेगी। उनका कहना था कि अजित पवार जैसे जननेता की मौत को राजनीतिक हथियार बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण सोच को दर्शाता है।
बावनकुले के मुताबिक ऐसी घटनाओं पर बयानबाज़ी नहीं, बल्कि संवेदना और संयम होना चाहिए।
एक ओर जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पक्ष विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, वहीं चंद्रशेखर बावनकुले का यह बयान यह दर्शाता है कि महाराष्ट्र इस कठिन घड़ी में एकजुट है और राजनीति से ऊपर इंसानियत को प्राथमिकता देता है।
ममता बनर्जी को इस तरह का बयान देने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। वो एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं उनका बयान कितने लोगों को आहत कर सकता है। ऐसे समय में ये सब बोलना उचित नहीं लगता है।
ऐसी ही बड़ी, भरोसेमंद और असरदार राजनीतिक खबरों के लिए पढ़ते रहें खबर 24 एक्सप्रेस नयी सोच, नया भारत
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7