नागपुर में महानगर पालिका चुनाव के नतीजे आए हुए दस दिनों से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि शहर का अगला महापौर कौन होगा।
नागपुर की सियासत में इन दिनों महापौर पद को लेकर अटकलों का दौर तेज है। महिला महापौर तय होने के बाद कई नाम सामने आए हैं, लेकिन जमीनी राजनीति और संगठन में सक्रियता के चलते निता ताई ठाकरे को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।
खबर 24 एक्सप्रेस से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में जब निता ताई ठाकरे से सीधे महापौर पद को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब बेहद सधा हुआ और जिम्मेदारी भरा रहा।
निता ताई ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी पद की दौड़ में नहीं हैं, बल्कि सेवा की जिम्मेदारी में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी भविष्य में उन्हें कोई भी जिम्मेदारी देती है, तो वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी और इसे अपना सौभाग्य मानेंगी।
निता ताई ठाकरे ने कहा कि इन सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना ही उनका लक्ष्य है।
अगर निता ताई ठाकरे की कार्यशैली की बात की जाए, तो चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन से वह अपने प्रभाग में सक्रिय नजर आईं। 17 जनवरी से उन्होंने क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू कराया, नालियों की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और स्थानीय समस्याओं पर तुरंत काम शुरू किया।
निता ताई ठाकरे का कहना है कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है, उन उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनके लिए सबसे बड़ी राजनीति है। उनका फोकस पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास पर है।
नागपुर की राजनीति में भले ही महापौर को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट न हुई हो, लेकिन निता ताई ठाकरे का यह बयान साफ संकेत देता है कि जिम्मेदारी मिले या न मिले, सेवा का रास्ता कभी नहीं रुकेगा।
Bureau Report: Manish Kumar Ankur
Nagpur | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express