Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Ajit Pawar Plane Crash: हादसा या साजिश? VSR Ventures पर गंभीर सवाल

Ajit Pawar Plane Crash: हादसा या साजिश? VSR Ventures पर गंभीर सवाल


महाराष्ट्र की राजनीति आज गहरे सदमे में है। डिप्टी सीएम अजित पवार… एक ऐसा नाम जो सत्ता, ताकत और विवाद का पर्याय रहा, आज एक प्लेन क्रैश में इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।

सुबह करीब 8:45 बजे बारामती में उनका चार्टर्ड विमान रनवे पर क्रैश हो गया और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। लेकिन सवाल ये नहीं है कि हादसा हुआ, सवाल ये है कि क्या ये सिर्फ एक हादसा था या इसके पीछे कुछ ऐसा है, जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

28 जनवरी 2026 की सुबह महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर थी। अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें कई अहम बैठकों और रैलियों में हिस्सा लेना था।

लेकिन जैसे ही उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश करता है, अचानक विमान का संतुलन बिगड़ जाता है। रनवे पर उतरते ही विमान फिसलता है और कुछ ही सेकंड में भीषण हादसे का शिकार हो जाता है।

टक्कर के बाद विमान में आग लग जाती है और जोरदार विस्फोट होता है, जिससे रेस्क्यू टीम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती। इस हादसे में अजित पवार के साथ उनके पीएसओ विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन संभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौके पर ही मौत हो जाती है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जिस विमान LEARJET 45XR से अजित पवार यात्रा कर रहे थे, वही विमान सितंबर 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर पहले भी बुरी तरह क्रैश हो चुका था। उस हादसे में तीन लोग घायल हुए थे और विमान की तकनीकी खामियां जांच में सामने आई थीं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी गंभीर खामियों के बाद इस विमान को दोबारा उड़ान की अनुमति किसने दी। DGCA की भूमिका क्या थी और क्या नियमों के साथ कोई समझौता किया गया।

इस विमान का ऑपरेटर VSR Ventures बताया जा रहा है, जिस पर आरोप हैं कि वह पुराने और तकनीकी रूप से कमजोर विमानों को वीवीआईपी ड्यूटी में लगाती रही है।

हादसे के बाद से न तो कंपनी के मालिक कैप्टन रोहित सिंह का फोन उठ रहा है और न ही दिल्ली के महिपालपुर स्थित ऑफिस से कोई जवाब मिल पा रहा है, जिससे शक और गहराता जा रहा है।

इस बीच अजित पवार के समर्थक और एनसीपी नेता इस हादसे को सामान्य दुर्घटना मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जिला परिषद चुनावों के ठीक बीच इस तरह का प्लेन क्रैश कई सवाल खड़े करता है।

महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल और एनसीपी नेता विक्रम काले अपने नेता को खोने के बाद सार्वजनिक रूप से फूट-फूटकर रोते नजर आए।

“हमारा नेता चला गया” कहते हुए उनकी आंखों के आंसू पूरे महाराष्ट्र की पीड़ा को बयान कर रहे थे। अब सवाल सिर्फ एक है क्या अजित पवार की मौत महज एक तकनीकी हादसा थी या फिर इसके पीछे सिस्टम की कोई बड़ी और डरावनी साजिश छिपी है।

इस प्लेन क्रैश ने सिर्फ एक बड़े नेता की जान नहीं ली, बल्कि पूरे सिस्टम, विमान सुरक्षा और वीवीआईपी उड़ानों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देश की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच सच्चाई तक पहुंचेगी या फिर ये मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

ऐसी ही हर बड़ी खबर, सत्ता के पीछे छिपी सच्चाई और राजनीति के अंदर की हलचल सबसे पहले जानने के लिए चैनल को अभी सब्सक्राइब करें। खबर वही, जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading