Surat News | Crime Story | Bureau Report Jagdish Teli | Gujarat News | Khabar 24 Express
गुजरात से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सिस्टम की नींव पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ 70 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ने के लिए JCB लगानी पड़ी…
मामला गुजरात के सूरत जिले के ताड़केश्वर इलाके का है। यहां जल आपूर्ति विभाग द्वारा करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से एक नई पानी की टंकी बनाई गई थी। इस टंकी की क्षमता थी 11 लाख लीटर पानी। तीन साल से बन रही इस टंकी का उद्घाटन अभी हुआ भी नहीं था कि उससे पहले ही इसकी टेस्टिंग शुरू की गई।
टेस्टिंग के दौरान जैसे ही करीब 9 लाख लीटर पानी भरा गया, कुछ ही मिनटों में तेज धमाके के साथ पूरी टंकी ढह गई। टंकी गिरते ही आसपास का इलाका जलमग्न हो गया।इस हादसे में तीन मजदूर घायल हुए और अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है निर्माण की गुणवत्ता पर। क्या इतने बड़े प्रोजेक्ट में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ? क्या निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ?
इस घटना से कुछ ही दिन पहले अहमदाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जहां 70 साल पुरानी पानी की टंकी को गिराने के लिए JCB मशीन लगानी पड़ी।
अब उसी तुलना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि
21 करोड़ की टंकी पहली बार पानी भरते ही टूट गई, जबकि कांग्रेस के समय बनी टंकी 70 साल बाद भी मजबूती से खड़ी थी। कांग्रेस ने इसे गुजरात मॉडल की सच्चाई बताया है।
गुजरात में टंकी का गिरना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की मजबूती और ईमानदारी पर बड़ा सवाल है।
अब देखना होगा कि इस 21 करोड़ के नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेता है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7