Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur बीजेपी में बगावत के सुर, फडणवीस के करीबी संदीप जोशी ने राजनीति छोड़ने का ऐलान

Nagpur बीजेपी में बगावत के सुर, फडणवीस के करीबी संदीप जोशी ने राजनीति छोड़ने का ऐलान

नागपुर बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। निकाय चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब पार्टी के भीतर से ही विरोध की आवाजें उठने लगी हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी और नागपुर के पूर्व मेयर, एमएलसी संदीप जोशी ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।


क्या टिकट कटने की नाराजगी इसकी वजह है? या फिर बीजेपी में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ रही है? पूरी कहानी जानने के लिए देखिए ये रिपोर्ट।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी को भले ही बड़ी जीत मिली हो, लेकिन इस जीत के बाद पार्टी के सामने एक नई और गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है।

इसी कड़ी में नागपुर के पूर्व मेयर और मौजूदा एमएलसी संदीप जोशी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। संदीप जोशी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया है।

जोशी ने लिखा कि राजनीति उनके लिए हमेशा जनसेवा का माध्यम रही है, न कि पद और प्रतिष्ठा हासिल करने का जरिया। लेकिन मौजूदा राजनीति में अवसरवादिता, सत्ता की होड़ और आपसी प्रतिस्पर्धा को देखकर उन्हें लगा कि अब पीछे हटने का समय आ गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब युवा नेतृत्व के लिए जगह बनाना जरूरी है। अपने पोस्ट में संदीप जोशी ने बीजेपी नेतृत्व को अपनी राजनीतिक यात्रा के लिए धन्यवाद दिया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से माफी भी मांगी।

सूत्रों की मानें तो हालिया चुनाव में संदीप जोशी के कुछ करीबी नेताओं को टिकट नहीं मिला था, जिससे वह काफी नाराज थे। वॉर्ड 16 समेत कुछ इलाकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफे भी दिए गए, जिसने अंदरूनी असंतोष को और हवा दी।

हालांकि बीजेपी नेतृत्व इसे अंदरूनी कलह मानने से इनकार कर रहा है।


नागपुर बीजेपी शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और संदीप जोशी के फैसले पर अंतिम निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी लेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि संदीप जोशी के पास सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने के लिए अभी काफी समय है और उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। फिलहाल पार्टी स्तर पर उन्हें मनाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं।

अब सवाल ये है कि क्या संदीप जोशी अपने फैसले पर अडिग रहेंगे, या फिर बीजेपी नेतृत्व उन्हें मना पाएगा? और क्या नागपुर बीजेपी में ये नाराजगी आने वाले दिनों में और बढ़ेगी?

ऐसी ही बड़ी राजनीतिक खबरों और अंदरूनी सियासी हलचलों की सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी के लिए खबर 24 एक्सप्रेस को अभी सब्सक्राइब करें। Nayi Soch, Naya Bharat.


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading