Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bhandara में बालू माफिया पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ 50 लाख का माल जब्त

Bhandara में बालू माफिया पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ 50 लाख का माल जब्त

Bhandara Crime News | Bureau Report Jitendra Patle | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र में बालू घाटों की नीलामी के बाद भी अवैध बालू तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन अब प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है। Bhandara में इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफिया की कमर तोड़ दी गई है।

राजस्व विभाग, भंडारा पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम ने मोहाडी तालुका के Mohgaon Devi इलाके में छापेमारी कर 17 टिप्पर जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 170 ब्रास अवैध बालू स्टॉक भी पकड़ा गया है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख 20 हजार रुपये है।

कार्रवाई के दौरान बालू माफिया ने फिल्मी अंदाज में टिप्पर भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। सभी टिप्परों को जय किशन राइस मिल के पीछे खुले मैदान से जब्त किया गया।

इस बड़ी कार्रवाई में भंडारा के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, खान अधिकारी, प्रांताधिकारी, तहसीलदार और स्थानीय पुलिस बल की अहम भूमिका रही। इस छापेमारी के बाद पूरे इलाके में बालू माफिया में हड़कंप मच गया है और साफ संकेत है कि अब अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि अब बालू माफिया के दिन पूरे होने वाले हैं। अगर ऐसे ही लगातार कार्रवाई होती रही, तो अवैध खनन पर निश्चित रूप से लगाम लगेगी।

ऐसी ही बड़ी और ग्राउंड से जुड़ी खबरों के लिए Khabar 24 Express को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe