Bhandara Crime News | Bureau Report Jitendra Patle | Khabar 24 Express

भंडारा। भंडारा जिला के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपूर गांव में सिहोरा पुलिस ने मानवता और साहस की मिसाल पेश करते हुए एक बड़ा हादसा टाल दिया।
नए साल के पहले शनिवार को चांदपूर स्थित जागृत हनुमान मंदिर में दर्शन कर लौट रहे एक पिता–पुत्र की कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर के पास बने तालाब में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंदिया जिले के भाजेपार निवासी श्रीकृष्ण नथू रहांगडाले अपने पुत्र के साथ सेंट्रो कार (MH 31/CS 1299) से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान कुछ दूरी पर ड्यूटी पर तैनात सिहोरा पुलिस के कर्मचारी सुनील कासदा और रविंद्र सव्वालाखे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया। उनके साथ मौजूद 17 वर्षीय स्थानीय युवक साहिल कोहले ने भी अदम्य साहस दिखाया।
घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक विजय कशोधन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू में शामिल पुलिसकर्मियों और साहिल कोहले की बहादुरी और सूझबूझ की खुले दिल से सराहना की।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सिहोरा पुलिस की तत्परता और मानवता की सराहना हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस ने संकट की घड़ी में मसीहा बनकर दो जिंदगियों को नया जीवन दिया।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7