Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला अजीब चोर गिरफ्तार, ब्रा-पैंटी पहनकर सोते मिला आरोपी

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला अजीब चोर गिरफ्तार, ब्रा-पैंटी पहनकर सोते मिला आरोपी

राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक अजीबोगरीब चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था।

हैरानी की बात ये है कि आरोपी चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स खुद पहनकर घूमता था और उन्हीं में सो जाता था। यह पूरा मामला भोपाल के कोलार इलाके का है, जहां आरोपी की करतूतों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी।

भोपाल के कोलार क्षेत्र की अमरनाथ कॉलोनी में बीती रात एक घर की बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी हो गए। जब आरोपी चोरी के बाद घर से बाहर निकल रहा था, तभी घर के लोगों को उसकी परछाई नजर आई और हंगामा मच गया।

हालांकि, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था, लेकिन जल्दबाजी में वह अपनी जेब में रखा श्रमिक कार्ड वहीं गिरा बैठा। इसी कार्ड के आधार पर पीड़ित परिवार ने कोलार थाना में शिकायत दर्ज कराई।

श्रमिक कार्ड पर लिखे नाम दीपेश के आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह घर में सो रहा था और हैरानी की बात यह थी कि उसने चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स अपने कपड़ों के नीचे पहन रखे थे।

मौके पर मौजूद महिलाओं ने जब यह देखा तो मामला और चौंकाने वाला हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी कोलार इलाके में इसी तरह की चोरी कर चुका था। थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में सिर्फ कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि मनोचिकित्सीय जांच और काउंसलिंग भी जरूरी होती है। समाज को भी ऐसे अपराधों को सिर्फ शर्मनाक घटना मानने के बजाय मानसिक और व्यवहारिक समस्या के तौर पर समझने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ऐसी ही अजीब, चौंकाने वाली और ग्राउंड रिपोर्टिंग वाली खबरों के लिए Khabar 24 Express को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading