Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Lucknow के Lulu Mall पर लगने वाला है ताला? आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 करोड़ टैक्स बकाया पर बैंक खाता फ्रीज

Lucknow के Lulu Mall पर लगने वाला है ताला? आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 करोड़ टैक्स बकाया पर बैंक खाता फ्रीज

Lucknow City News | Bureau Report Zishan Alam | Lulu Mall Lucknow News | Khabar 24 Express

देश के बड़े रिटेल ब्रांड लुलु मॉल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयकर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए लुलु मॉल का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है।

मामला करीब 27 करोड़ रुपये के टैक्स बकाया से जुड़ा बताया जा रहा है। नोटिस के बावजूद तय समय पर भुगतान नहीं हुआ, जिसके बाद विभाग ने कानून के तहत कार्रवाई की। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने लुलु मॉल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी पर लगभग 27 करोड़ रुपये का आयकर बकाया था, जिसे तय समयसीमा में जमा नहीं किया गया।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग ने इससे पहले कंपनी को कई बार नोटिस जारी किए थे। जांच के दौरान लुलु मॉल के लेनदेन और कर देनदारी से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसमें कथित तौर पर टैक्स चोरी के संकेत भी सामने आए।

आयकर विभाग का साफ कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे कंपनी कितनी भी बड़ी क्यों न हो। जब नोटिस के बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया, तो विभाग ने बैंक खाता फ्रीज करने जैसी सख्त कार्रवाई की।

फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और आने वाले दिनों में इस पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। लुलु मॉल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कानून के सामने कोई भी बड़ा नहीं होता… और टैक्स चोरी पर अब सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है।

अगर आपको ऐसी ही बड़ी और भरोसेमंद खबरें सबसे पहले चाहिए, तो Khabar 24 Express को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading