Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Indore Diarrhea Outbreak: नलों से जहर, 15 मौतें और सत्ता की चुप्पी, जिम्मेदार कौन?

Indore Diarrhea Outbreak: नलों से जहर, 15 मौतें और सत्ता की चुप्पी, जिम्मेदार कौन?

इंदौर के भागीरथपुरा से आई ये खबर किसी हादसे की नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी की कहानी है। नलों से निकल रहे जहरीले पानी ने अब तक 15 लोगों की जान ले ली, दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

सवाल ये है कि जब गंदे पानी की शिकायतें कई दिनों से दी जा रही थीं, तब प्रशासन और सत्ता कहां सोई हुई थी। और जब एक पत्रकार ने इस लापरवाही पर सवाल उठाया, तो उसे धमकाने की जरूरत क्यों पड़ी?

भागीरथपुरा की जिन गलियों में कभी बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां आज मातम पसरा है। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट साफ कहती है कि सप्लाई किया गया पानी पीने योग्य नहीं था, उसमें खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए।

ये पानी एक-दो दिन नहीं बल्कि करीब एक महीने से लोगों के घरों में पहुंच रहा था। पार्षद से लेकर निगम तक शिकायतें दी गईं, फाइलें आगे बढ़ीं, लेकिन किसी ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। नतीजा ये हुआ कि लोग उल्टी-दस्त से तड़पते रहे और 15 जिंदगियां खत्म हो गईं।

अब जब मामला सामने आया, तो मंत्री Kailash Vijayvargiya कहते हैं कि वे खुद को भी जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन सवाल ये है कि जिम्मेदारी मौतों के बाद ही क्यों याद आती है?

संजय यादव की मां की मौत हो गई, उनका बेटा अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा है, इस परिवार ने मुआवजे का चेक लेने से इनकार कर दिया।

पांच महीने का अव्यान साहू, जो दस साल की दुआओं के बाद पैदा हुआ था, जहरीले पानी की वजह से दुनिया छोड़ गया। क्या इन मासूम मौतों की भरपाई कोई बयान कर सकता है?

ये सिर्फ डायरिया का मामला नहीं है, ये सिस्टम की संवेदनहीनता का सच है। सवाल अब ये नहीं कि गलती किसकी है, सवाल ये है कि क्या इन 15 मौतों की जिम्मेदारी तय होगी या फिर ये मामला भी कुछ दिनों में ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसे सवाल दबें नहीं और सच सामने आए, तो खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब कीजिए। हम खबर नहीं, जवाब मांगते हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading