Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में BJP का हाई वोल्टेज ड्रामा, नाराज कार्यकर्ताओं ने अपने ही प्रत्याशी को घर में किया बंद

Nagpur में BJP का हाई वोल्टेज ड्रामा, नाराज कार्यकर्ताओं ने अपने ही प्रत्याशी को घर में किया बंद

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीजेपी के ही नाराज कार्यकर्ताओं ने अपने घोषित प्रत्याशी को घर में बंद कर दिया।

प्रभाग 13 से बीजेपी उम्मीदवार किशन गवांडे को पार्टी के आदेश पर नामांकन वापस लेना था, लेकिन यह फैसला स्थानीय कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरा।

नाराज समर्थकों ने किशन गवांडे के घर के बाहर ताला लगा दिया और इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव के दौरान शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। इसी दिन प्रभाग 13 से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।

भारतीय जनता पार्टी ने पहले किशन गवांडे को प्रत्याशी घोषित कर उन्हें एबी फॉर्म भी दिया था, लेकिन अंतिम समय में पार्टी नेतृत्व ने उनसे नामांकन वापस लेने को कहा।

जैसे ही इस फैसले की जानकारी इलाके के बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मिली, नाराजगी फूट पड़ी। कार्यकर्ताओं का साफ कहना था कि इस क्षेत्र से बीजेपी का ही पार्षद चुना जाना चाहिए और किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इसी गुस्से में समर्थकों ने किशन गवांडे और उनके परिवार को घर में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। किशन गवांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस पूरे मामले और कार्यकर्ताओं की भावना को मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के सामने रखेंगे। उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान होना चाहिए।

दरअसल पार्टी ने प्रभाग 13 से किशन गवांडे और विजय होले दोनों को उम्मीदवार बनाया था। बाद में पार्टी ने किशन गवांडे से नामांकन वापस लेने को कहा, जिससे यह विवाद खड़ा हो गया।

सूचना मिलने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे, मध्यस्थी हुई और काफी मशक्कत के बाद ताला खुलवाया गया। अंततः किशन गवांडे ने पार्टी के आदेश का पालन करते हुए नामांकन वापस ले लिया, लेकिन कई घंटों तक चला यह ड्रामा बीजेपी के लिए असहज स्थिति बन गया।

नागपुर में सामने आई यह घटना साफ दिखाती है कि टिकट वितरण को लेकर बीजेपी के अंदर भी असंतोष गहराता जा रहा है। सवाल यही है क्या ऐसे हालात चुनावी समीकरणों को प्रभावित करेंगे?

ऐसी ही ज़मीनी राजनीति की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए


Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading