Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पुणे में बीजेपी को झटका: उम्मीदवार पूजा मोरे ने वापस लिया नाम, पुराने वीडियो और बयानों से मचा बवाल

पुणे में बीजेपी को झटका: उम्मीदवार पूजा मोरे ने वापस लिया नाम, पुराने वीडियो और बयानों से मचा बवाल

Pune Politics News | Pune Municipal Corporation Election 2026 | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले बीजेपी को पुणे में बड़ा झटका लगा है। पुणे नगर निगम चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार पूजा मोरे ने आखिरकार चुनावी मैदान से नाम वापस ले लिया है।

टिकट मिलने के बाद से ही पूजा मोरे लगातार विवादों में घिरी रहीं। उनके पुराने वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और राजनीतिक बयान पार्टी के लिए भारी पड़ गए।

विरोध इतना बढ़ा कि पूजा मोरे भावुक हो गईं और रोते हुए उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया। सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी को अपने ही उम्मीदवार से पीछे हटना पड़ा?

पुणे निकाय चुनाव में बीजेपी ने पूजा मोरे को उम्मीदवार बनाया gथा, लेकिन टिकट मिलने के साथ ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया।

दरअसल पूजा मोरे पहले शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस से जुड़ी रही हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा ले चुकी हैं। यही नहीं, मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान उनके नाम से तत्कालीन मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की आलोचना वाला एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ, जिसने विवाद को और हवा दे दी।

इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले के समय जम्मू-कश्मीर में मौजूद होने और हमले को हिंदू-मुस्लिम नजरिए से न देखने वाले बयान पर बीजेपी और हिंदुत्ववादी संगठनों में नाराजगी बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर पूजा मोरे और उनके पति धनंजय जाधव को जमकर ट्रोल किया गया। पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठे कि ऐसे बैकग्राउंड वाली उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया गया।

लगातार बढ़ते दबाव के बीच पूजा मोरे ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी और भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमले के दौरान उन्होंने पीड़ितों की मदद की और घायलों से मुलाकात की।

मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर उन्होंने दावा किया कि उनके नाम से जो विवादित भाषण वायरल किया गया, वह असल में उनका नहीं था और गलत तरीके से उन्हें बदनाम किया गया।

वहीं उनके पति धनंजय जाधव ने पूरे विवाद को साजिश करार दिया और आरोप लगाया कि वार्ड नंबर दो में एक फेक मीडिया एजेंसी के जरिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

इसके बावजूद माहौल पूरी तरह उनके खिलाफ बन चुका था। आखिरकार बीजेपी की किरकिरी से बचने और बढ़ते विरोध को देखते हुए पूजा मोरे ने पुणे निकाय चुनाव से अपना नाम वापस लेने का फैसला कर लिया।

पुणे की ये सियासी घटना बीजेपी के लिए एक सबक भी मानी जा रही है कि उम्मीदवार चयन में सोशल मीडिया और पुराने राजनीतिक रिकॉर्ड कितने अहम हो चुके हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी इस नुकसान की भरपाई कैसे करती है।

ऐसी ही सटीक और ज़मीनी राजनीतिक खबरों के लिए Khabar 24 Express को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading