Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में दोहरा हत्याकांड: शराब के नशे में पड़ोसी बना हैवान, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

Nagpur में दोहरा हत्याकांड: शराब के नशे में पड़ोसी बना हैवान, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

Nagpur Crime News | Crime Report Rahul Yennawar | Khabar 24 Express

नागपुर से एक ऐसी खबर जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां शराब के नशे में एक पड़ोसी इस कदर हैवान बन गया कि उसने मामूली विवाद में अपनी ही पड़ोसन मां-बेटी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

दिनदहाड़े हुई इस दोहरी हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आइए आपको पूरी घटना विस्तार से बताते है।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उमरेड शहर के गांगापुर इलाके में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे यह खौफनाक वारदात हुई।

मृतकों की पहचान पार्वता शंकर फुकट उम्र 65 वर्ष और उनकी बेटी संगीता वसंता रिठे उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।
दोनों मां-बेटी अपने घर के पास मौजूद थीं, तभी उनका पड़ोसी नितेश किशन ठाकरे वहां पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नितेश उम्र 31 वर्ष शराब का आदी है। शनिवार को वह नशे की हालत में था और किसी मामूली बात को लेकर पार्वता फुकट से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया।

गुस्से में नितेश ने पास में पड़ा एक लकड़ी का डंडा उठाया और मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसने दोनों के सिर पर इतनी बेरहमी से हमला किया कि वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस हिंसक घटना को देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही उमरेड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी नितेश ठाकरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे दोहरे हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है।

शराब, गुस्सा और बेरहमी… एक पल की दरिंदगी ने दो जिंदगियां छीन लीं और पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। सवाल यह है कि ऐसे लोगों पर समाज और कानून कब तक सख्ती करेगा?

अगर आपको ऐसी सच्ची और ज़मीनी खबरें चाहिए, तो Khabar 24 Express को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर करें, ताकि हर सच सबसे पहले आप तक पहुंचे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading