Nagpur : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का होम ग्राउंड, आरएसएस का मुख्यालय और बीजेपी का सबसे मजबूत किला। लेकिन इस बार यही किला बीजेपी के लिए अग्निपरीक्षा बन गया है।
पिछले 15 सालों से नागपुर महानगरपालिका पर बीजेपी का कब्जा रहा है, लेकिन 2026 के चुनाव में तस्वीर आसान नहीं दिख रही। एक तरफ सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बागी सिपहसलार, दूसरी तरफ पवार परिवार का पावर और तीसरी ओर अकेले मैदान में उतरी कांग्रेस… नागपुर की राजनीति में इस बार हर चाल भारी पड़ सकती है।
लेकिन 2026 का चुनाव बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रहा है। बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन सीट बंटवारे ने ही सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। बीजेपी ने 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि शिंदे गुट को सिर्फ 8 सीटें मिली हैं। इनमें भी ज्यादातर चेहरे बीजेपी बैकग्राउंड के बताए जा रहे हैं।
दूसरी ओर, अजित पवार की एनसीपी 96 सीटों पर लड़ रही है, शरद पवार गुट 76 सीटों पर, उद्धव ठाकरे गुट 58 सीटों पर और कांग्रेस सभी 151 सीटों पर अकेले किस्मत आजमा रही है। राज ठाकरे की मनसे भी 22 सीटों पर मैदान में है। इतने सारे खिलाड़ी मैदान में होने से हर वार्ड में वोटों का बंटवारा तय माना जा रहा है, जिसका सीधा असर बीजेपी की जीत की राह पर पड़ेगा।
इन सबके बीच सवाल सिर्फ एक है क्या बीजेपी अपना किला बचा पाएगी, या नागपुर की राजनीति नया इतिहास लिखने जा रही है?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7