Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत मिशन के तहत रायबरेली में “किस्ना डायमंड मैराथन 2025” का भव्य आयोजन

स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत मिशन के तहत रायबरेली में “किस्ना डायमंड मैराथन 2025” का भव्य आयोजन

रायबरेली न्यूज | ब्यूरो रिपोर्ट: अंकित यादव

रायबरेली में स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज किस्ना डायमंड मैराथन 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

यह आयोजन देशभर में एक साथ 100 से अधिक शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर गूंजा।

इस मैराथन का आयोजन Kisna Diamond & Gold Jewellery के तत्वावधान में 28 दिसंबर 2025 को रायबरेली में किया गया। 5 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर हिस्सा लिया।

दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को डायमंड गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा।

मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत के संकल्प को समर्पित एक सामाजिक पहल भी है। यह किस्ना डायमंड मैराथन का अखिल भारतीय स्तर पर दसवां संस्करण बताया जा रहा है।

इस वर्ष 100 से अधिक शहरों में एक साथ आयोजन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

रायबरेली के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब इतने बड़े स्तर पर मैराथन का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि 5 किलोमीटर की दौड़ में बालक और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को डायमंड उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, ताकि आने वाले समय में जिले के युवा खेलों और सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के संचालक विजय रस्तोगी ने मीडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान केवल दौड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, स्पोर्ट्समैन, कोच और समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे रायबरेली के लिए गर्व का विषय बताया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe