Crime News | Raebareli News | Crime Report Ankit Yadav | Khabar 24 Express

रायबरेली, उत्तर प्रदेश। जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे वंशीवट, मजरे रसूलपुर में मारपीट और लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
पीड़ित के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने साथी सुरेंद्र सिंह पुत्र श्रीकृष्ण सिंह के साथ खेत में खाद डालने गया था।
आरोप है कि तीनों ने कुल्हाड़ी और डंडे लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने यह कहते हुए विवाद बढ़ाया कि “वीडियो बनाने आए हो?”, जबकि पीड़ितों ने साफ किया कि वे केवल खाद डालने आए हैं।
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जेब से 2,300 रुपये नकद लूट लिए और मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया।
राम बहादुर सिंह ने यह भी कहा कि आरोपी पेड़ काटने का काम करते हैं और थाने में उनकी अच्छी पकड़ है, साथ ही उनसे पुरानी रंजिश भी चली आ रही है।
आरोपियों को सरहंग और बदमाश प्रवृत्ति का बताते हुए आए दिन धमकियां देने की बात भी कही गई है।
घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
Crime Report: Ankit Yadav | Raebareli News | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7