Maharashtra Politics News | Akash Dhake Report | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त बड़ा भूचाल आ गया है। खेल मंत्री और एनसीपी नेता मणिकराव कोकाटे ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि 1995 के एक धोखाधड़ी मामले में कोर्ट द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के बाद कोकाटे को ये फैसला लेना पड़ा। इस्तीफे के बाद महायुति सरकार के भीतर हलचल तेज है और डिप्टी सीएम अजीत पवार पर भी राजनीतिक दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। सवाल यही है कि अब आगे क्या होगा?
दरअसल, मणिकराव कोकाटे और उनके भाई विजय कोकाटे को 1995 के एक हाउसिंग स्कैम मामले में दोषी ठहराया गया है। यह मामला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए तय 10 प्रतिशत EWS कोटे के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है।
कोर्ट ने उन्हें धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर आरोपों में दोषी माना। सेशन कोर्ट ने भी मजिस्ट्रेट कोर्ट की सजा को बरकरार रखा, जिसके बाद चुनाव कानून के तहत दो साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर उनकी विधायकी पर संकट खड़ा हो गया।
कोर्ट के फैसले के बाद मणिकराव कोकाटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया। इसके बाद उनके वकील ने अर्जेंट सुनवाई के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया, जहां शुक्रवार को सुनवाई तय की गई है।
इसी बीच तबीयत खराब होने के चलते कोकाटे को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उन्हें फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिली। गौरतलब है कि इसी साल कोकाटे तब भी विवादों में आए थे, जब वह विधानसभा के अंदर मोबाइल पर रमी खेलते नजर आए थे।
अब इस्तीफे के बाद ये मामला सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि बड़ा राजनीतिक संकट बन चुका है।
मणिकराव कोकाटे का इस्तीफा क्या सिर्फ शुरुआत है? क्या आने वाले दिनों में महायुति सरकार में और भी बड़े फैसले देखने को मिलेंगे? और हाई कोर्ट से क्या कोकाटे को राहत मिलेगी या मुश्किलें और बढ़ेंगी? इन तमाम सवालों के जवाब आने वाले दिनों में तय होंगे।
Maharashtra Politics News | Akash Dhake Report | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7