Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 7 नगरपालिकाओं में बनी बात? ठाकरे ब्रदर्स मिलकर लड़ेंगे चुनाव, संजय राउत का बड़ा ऐलान

बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 7 नगरपालिकाओं में बनी बात? ठाकरे ब्रदर्स मिलकर लड़ेंगे चुनाव, संजय राउत का बड़ा ऐलान

Maharashtra Politics News | Bureau Report Akash Dhake | Mumbai

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। जैसे ही बीएमसी समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ, वैसे ही ठाकरे परिवार को लेकर सियासत गरमा गई है।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी सहित राज्य की 7 नगरपालिकाओं में ठाकरे ब्रदर्स मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

राज्य चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों में कुल 2869 सीटों पर वोटिंग होगी, जिनमें अकेले मुंबई महानगरपालिका की 227 सीटें शामिल हैं। आयोग के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और करीब 3 करोड़ 48 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनावी तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने ऐसा बयान दे दिया, जिसे महाराष्ट्र की राजनीति में गेमचेंजर माना जा रहा है।

राउत ने कहा कि बीएमसी समेत 7 नगरपालिकाओं में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बन सकती है। इस बयान के बाद एक बार फिर ठाकरे ब्रदर्स की एकजुटता की चर्चा तेज हो गई है, जो बीते कई सालों से सियासी अटकलों तक ही सीमित थी।

दरअसल, बीएमसी चुनाव को महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल माना जाता है। विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल बाद हो रहे इन नगर निकाय चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी के बीच सीधी और कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है।

ऐसे में अगर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर आते हैं, तो खासकर शहरी इलाकों में भाजपा के लिए चुनौती काफी बढ़ सकती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुंबई की राजनीति में ठाकरे ब्रदर्स की संभावित एकजुटता सत्ता संतुलन बदल सकती है।

हालांकि बड़ा सवाल यही है कि क्या संजय राउत का यह बयान सिर्फ राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है, या फिर वाकई आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति किसी बड़े गठबंधन की गवाह बनने वाली है।

बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे ब्रदर्स को लेकर उठी इस चर्चा ने सियासी पारा जरूर चढ़ा दिया है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह दावा हकीकत में बदलेगा या फिर चुनावी मौसम में दिया गया एक और बड़ा राजनीतिक बयान साबित होगा।


Maharashtra Politics News | Bureau Report Akash Dhake | Mumbai


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe