सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन पासवर्ड्स में कहीं आपका पासवर्ड भी शामिल हो सकता है… और आपको इसका अंदाजा भी न हो। तो सवाल ये है क्या आप भी इस पासवर्ड लीक के शिकार हैं? और अगर हैं, तो कैसे करें एक क्लिक में जांच?
आईए पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।
अमेरिका की फेडरल जांच एजेंसी FBI को एक बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क पर कार्रवाई के दौरान 63 करोड़ से ज्यादा चोरी हुए पासवर्ड मिले हैं। ये पासवर्ड किसी एक वेबसाइट से नहीं, बल्कि डार्क वेब मार्केटप्लेस, टेलीग्राम चैनलों और खतरनाक मैलवेयर अटैक के जरिए अलग-अलग जगहों से चुराए गए थे।
FBI पिछले चार सालों से ऐसे चोरी हुए पासवर्ड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ट्रॉय हंट को देती आ रही है। ट्रॉय हंट वही एक्सपर्ट हैं, जिन्होंने दुनिया की मशहूर वेबसाइट “Have I Been Pwned” बनाई है, जहां लोग अपने ईमेल या पासवर्ड के लीक होने की जांच कर सकते हैं।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार जो 63 करोड़ पासवर्ड मिले हैं, वो अब तक की सबसे बड़ी लिस्ट है। हालांकि इनमें से ज्यादातर पासवर्ड पुराने डेटा लीक से जुड़े हैं, लेकिन करीब 4 करोड़ 60 लाख पासवर्ड ऐसे हैं जो पहले कभी इस वेबसाइट पर दर्ज ही नहीं थे।
इसका मतलब साफ है साइबर अपराधी एक-दूसरे से डेटा खरीदते और बेचते रहते हैं, और सालों पुराना डेटा भी आज उतना ही खतरनाक है।
इन पासवर्ड्स को चुराने के लिए जिन तरीकों का इस्तेमाल हुआ, उनमें सबसे खतरनाक है इन्फोस्टीलर मैलवेयर।
ये मैलवेयर आपके कंप्यूटर या मोबाइल में चुपचाप घुस जाता है और बिना बताए आपके ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग और ऑफिस अकाउंट के पासवर्ड निकाल लेता है।
अब सवाल ये है कि आप कैसे चेक करें कि आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं? इसके लिए आपको सिर्फ “Have I Been Pwned” वेबसाइट पर जाकर अपना ईमेल आईडी डालना है। अगर आपकी जानकारी किसी भी डेटा लीक में शामिल होगी, तो वेबसाइट तुरंत आपको अलर्ट कर देगी।
डिजिटल युग में सबसे बड़ी सुरक्षा आपकी जागरूकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका डेटा सुरक्षित रहे, तो आज ही अपने पासवर्ड चेक करें और जरूरी कदम उठाएं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7