Crime Report | Zishan Alam | Raebareli News | Khabar 24 Express

रायबरेली से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर… जहां जेल रोड स्थित अवध हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। किडनी की पथरी के ऑपरेशन के बाद 22 साल के युवक दीपक गुप्ता की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही ने उनके बेटे की जान ले ली। मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा, सड़क जाम और आखिरकार सीएमओ की कार्रवाई में अस्पताल को सील कर दिया गया।
बताया जाता है कि इससे पहले भी इस अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जा चुका था, लेकिन संचालक ने अलग-अलग नाम से रजिस्ट्रेशन कराकर अस्पताल को दोबारा शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान भारी लापरवाही हुई, जिसके चलते दीपक की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज से जुड़े कागजात देने से इनकार किया, जिससे परिजनों का गुस्सा भड़क उठा।
आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर मुख्य मार्ग पर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही।
रोडवेज बसों सहित भारी वाहन फंसे रहे और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
मामले की सूचना मिलते ही सीओ अरुण नौहार मौके पर पहुंचे और परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवध हॉस्पिटल को सील कर दिया।
सवाल बड़ा है… क्या रायबरेली में ऐसे अस्पतालों पर समय रहते लगाम लगेगी, या फिर यूं ही इलाज के नाम पर लोगों की जान जाती रहेगी?
ऐसी ही बड़ी और ज़मीनी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और रायबरेली की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Crime Report | Zishan Alam | Raebareli News | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7